Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

देश के 120 नए शहरों को मिलेगी हवाई सेवा, 23 राज्यों से समझौता, 28840 करोड़ का मेगा प्लान

देश के 120 नए शहरों को मिलेगी हवाई सेवा, 23 राज्यों से समझौता, 28840 करोड़ का मेगा प्लान

India Regional Air Connectivity : देश के छोटे शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार द्वारा मेगा प्लान तैयार किया है। इसके लिए भारी भरकम बजट बनाया गया है। केंद्र सरकार की योजना के तहत देश के 23 राज्यों के 120 शहरों को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा।

ऐसे छोटे शहरों में हवाई पट्टी को विकसित किया जाएगा, ताकि वहां से छोटे विमान उड़ान भर सके और यात्रियों का कम समय में एक राज्य से दूसरे राज्य में सफर हो सके। केंद्र सरकार के प्लान के तहत अब तक 23 राज्यों के साथ सहमति करार हो चुके हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उनसे हवाई मार्गों के प्रस्ताव मांगे हैं। इन मार्गों पर विमानन कंपनियों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

30 से 80 सीटों वाले हवाई जहाज भरेंगे उड़ान

केंद्र सरकार के प्लानिंग के तहत 10 साल में नई मंजिलों पर संभावित अवसरों को देखते हुए कंपनियां विमान खरीद की योजना बना रही हैं। इनमें एटीआर-42, एटीआर-72 और क्यू-400 जैसे छोटे विमान शामिल हैं। रूस के सहयोग से देश में बनने वाले रीजनल टर्बोप्रॉप विमान को लेकर भी कंपनियां उत्साहित हैं। दरअसल, छोटे रीजनल रूटों के लिए बड़े जेट विमानों के बजाय 30 से 80 सीट वाले विमान ही अधिक उपयोगी रहेंगे।

इनकी ऑपरेशनल लागत कम होगी। ये छोटे रनवे से भी उड़ान भर सकते हैं। इस योजना पर केंद्र सरकार 28,840 करोड़ रु. खर्च करेगी। इसका संचालन राज्यों के जरिए होगा। नए हवाई अड्डों के लिए जमीन उपलब्ध कराने और निर्माण की जिम्मेदारी राज्य की होगी। केंद्र सरकार इसका खर्च राज्यों को रीइंबर्स करेगी।

नई योजना की एक बड़ी खासियत ये भी है कि हर जगह नया हवाई अड्डा बनाना जरूरी नहीं होगा। 100 से ज्यादा मौजूदा अनुपयोगी हवाई अड्डों और कुछ हवाई पट्टियों का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए 12,159 करोड़ रुपए रखे गए हैं। हर प्रोजेक्ट पर औसतन करीब 121.6 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

उड़ान योजना के उन 327 मार्गों का भी अध्ययन किया जा रहा है, जो बंद हो गए थे। नई उड़ान योजना में बदलावः पहले एयरलाइंस चुनने के बाद बुनियादी ढांचा बनता था; अब पहले हवाई अड्डे तैयार होंगे। विमान कंपनियों को आर्थिक सहायता तीन के बजाय पांच साल तक मिलेगी।

देश के इन राज्यों से हवाई सेवा शुरू करने का प्लान

मध्य प्रदेश : सिंगरौली, सागर, नीमच, छिंदवाड़ा, मंडला, खंडवा, रतलाम, मंदसौर, उमरिया

राजस्थान : कोटा, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा

छत्तीसगढ़ : बिलासपुर का विस्तार, कोरबा, रायगढ़, जशपुर

महाराष्ट्र : अकोला, चंद्रपुर, कराड, उस्मानाबाद

गुजरात : डीसा, अमरेली, मेहसाणा, अंकलेश्वर

झारखंड : दुमका, बोकारो, धनबाद, चाईबासा, डाल्टनगंज

हिमाचल प्रदेश : मंडी, रामपुर, चंबा, लाहौल-स्पीति

बिहार : रक्सौल, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, सहरसा,

उत्तर प्रदेश : वाल्मीकि नगर

कर्नाटक : ललितपुर, झांसी, सुल्तानपुर, फर्रुखाबाद, बलिया

आंध्र प्रदेश : हासन, चिकमंगलूर, कारवार, बल्लारी

तेलंगाना : डोनाकोंडा, बॉब्बिली, एलुरु, कुप्पम

तमिलनाडु : वारंगल, आदिलाबाद, निजामाबाद, रामागुंडम

ओडिशा : होसुर, नेवेली, रामनाथपुरम, तंजावुर

पश्चिम बंगाल : रंगीलुंडा, अमरदा रोड, बड़बिल, रायगड़ा

असम : मालदा, बालुरघाट, पुरुलिया

अरुणाचल प्रदेश : धुबरी, डिब्रूगढ़, सिलचर, उमरांगसो

उत्तराखंड : आलो, दापोरिजो, मेचुका, विजयनगर, वालोंग

जम्मू-कश्मीर : पिथौरागढ़, गौचर, चिन्यालीसौड़, धारचूला, जोशीमठ किश्तवाड़, राजौरी, पुंछ

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

दूनी नगरपालिका में सफाई व्यवस्था ठप: बोर्ड के फैसले के बाद भी कचरा वाहनों की खरीद में देरी से जनता परेशान