8th Pay Commission : केंद्र सरकार द्वारा गठित किए गए 8वें वेतन आयोग को जल्द से जल्द लाभ मिलने का कर्मचारी इंतजार कर रहे है। हालांकि केंद्र सरकार ने गठित किए गए 8वें वेतन आयोग को 18 माह का समय दिया है और उसका कार्याकाल मई 2027 में पूरा हो रहा है। जिस तरीके से गठित आयोग काम कर रहा है, उससे लग रहा है कि सरकार द्वारा निर्धारित समय तक रिपोर्ट को सरकार के समक्ष पेश कर देगा।
जहां पर कर्मचारी संगठनों द्वारा 8 वेतन आयोग की कमेटी के समक्ष फिटमेंट फैक्टर और सालाना इंक्रीमेंट में बदलाव की मांग की जा रही है। जहां पर कर्मचारी संगठनों द्वारा आयोग के समक्ष सैलरी में सालाना बढ़ोतरी को लेकर एक दिलचस्प कैलकुलेशन रखा गया है। अगर कर्मचारियों की इस मांग को देखा जाए तो कर्मचारियों का वेतन लगभग चार गुना हो जाएगा।
कर्मचारी संगठनों की मांग को मानकर सरकार ने लागू कर दिया तो सालाना इंक्रीमेंट मौजूदा 3% से बढ़ाकर 7% कर दिया जाता है अगर कर्मचारी की फिलहाल बेसिक सैलरी 29,200 रुपए है तो अगले दस साल में उसकी बेसिक सैलरी बढ़कर 1.12 लाख रुपए से ज्यादा हो सकती है।
फिटमेंट फैक्टर पर चल रही चर्चा
8वें वेतन आयोग के लागू होते ही फिटमेंट फैक्टर को लेकर कर्मचारियों में चर्चा चली हुई है, क्योंकि अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर में कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी में काफी अंतर है। अगर सरकार 2.1 फिटमेंट फैक्टर के आधार को मानती है तो जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 29200 रुपये है तो वह 1.12 लाख पहुंच जाएगी, लेकिन अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 रहता है और सालाना इंक्रीमेंट 3% ही मिलता है तो 10 साल बाद बैसिक सैलरी करीब 97,915 रुपए होगी। ऐसे में कर्मचारियों की भविष्य की सैलरी बढ़ोतरी में फिटमेंट फैक्टर की अहम भूमिका होने वाली है। हालांकि फिलहाल हमने बताया है कि यह कर्मचारी संगठनों की मांग के आधार पर बताया है, लेकिन जो कैलकुलेशन हैं, सरकार ने अभी किसी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है।
कब आएगा 8वें वेतन आयोग का फैसला
सरकार ने 3 नवंबर 2025 को 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन किया था। इसकी अध्यक्षता जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। आयोग को अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए गठन के बाद 18 महीने का समय दिया गया है। ऐसे में यह आखिरी वेतन बढ़ोतरी आयोग की सिफारिशों और सरकार की मंजूरी के बाद ही तय होगी। इसलिए 3.833 फिटमेंट फैक्टर या 6 से 7% सालाना इंक्रीमेंट को फिलहाल पक्की बढ़ोतरी नहीं माना जा सकता।


