Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर से करेंगे किस अब खेती, कार व बाइक के बाद अब खेत में चलेगा इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर

भारतीय ट्रैक्टर बाजार में अपनी खास पैठ रखने वाली सोनालीका ने इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बाजार में उतार दिया है। यह है सोनालीका टाइगर। यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर आजकल लोगों को काफी भा रहा है। क्योंकि यह देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर है। निर्माताओं ने इस ट्रैक्टर में डीजल इंजन की जगह पर इलेक्ट्रिक मोटर दी है। इससे जहां र्टाक अच्छा मिलेगा, वहीं चलाने का खर्च कम होगा।

Electric Tractor
Electric Tractor

Electric Tractor: आजकल भारतीय वाहन बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज काफी बढ़ रहा है। कार व बाइक निर्माता कंपनियां धड़ाधड़ अपने इलेक्ट्रिक मॉडल लांच कर रही हैं। वहीं अब खेती के कार्यों में प्रयोग होने वाला ट्रैक्टर भी इलेक्ट्रिक हो गया है। इसको किसानों के लिए बहुत ही खास माना जा रहा है। क्योंकि यह डीजल ट्रैक्टर के मुकाबले कहीं सस्ता पड़ने वाला है।

भारतीय ट्रैक्टर बाजार में अपनी खास पैठ रखने वाली सोनालीका ने इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बाजार में उतार दिया है। यह है सोनालीका टाइगर। यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर आजकल लोगों को काफी भा रहा है। क्योंकि यह देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर है। निर्माताओं ने इस ट्रैक्टर में डीजल इंजन की जगह पर इलेक्ट्रिक मोटर दी है। इससे जहां र्टाक अच्छा मिलेगा, वहीं चलाने का खर्च कम होगा।

शक्तिशाली इंजन

चूंकि ट्रैक्टर का प्रयोग खेती के कार्यों के लिए किया जाता है, ऐसे में कंपनी ने इसमें शक्तिशाली इंजन दिया है। इसको 15 HP क्लास का 2WD ट्रैक्टर के रूप में तैयार किया गया है। हालांकि ट्रैक्टर की स्पीड महज 24.93 kmph रहने वाली है, लेकिन कृषि कार्यों की बात करें तो लिफ्टिंग क्षमता 500 किलोग्राम की रहेगी। साथ ही इसमें 25.5 kW की बैटरी, 9.46 PTO HP की पावर के साथ फास्ट चार्जिंग ऑफर की जा रही है।

शांति से होगा भारी काम

जब भी ट्रैक्टर का जिक्र आता है, इसकी भारी और अधिक आवाज का आभास होता है। वहीं सोनालिका टाइगर में शोर कम होगा। क्योंकि यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर है। साथ ही इससे प्रदूषण का झंझट भी नहीं रहेगा। यह ट्रैक्टर मध्यम आकार की खेती करने वाले किसानों के लिए बहुत ही उपयोगी हो सकता है।

क्यों खास है

यह सही है कि ट्रैक्टर को सिर्फ सड़क पर नहीं चलना होता। यह कठिन कृषि कार्यों में प्रयोग होता है। ऐसे में इसको इसी के अनुरूप डिजाइन भी किया गया है। इसमें कंपनी में जर्मन डिजाइन से लैस E-Trac इलेक्ट्रिक मोटर दी है। इससे कम बिजली में अच्छा टॉर्क मिलता है। इससे लाभ यह होगा कि जब इससे किसान खेत में काम करेगा, लगातार एक जैसी शक्ति मिलती रहेगी।

फास्ट चार्जिंग

इलेक्ट्रिक वाहनों में सबसे महत्वपूर्ण इसकी चार्जिंग होती है। ऐसे में इस ट्रैक्टर को घर ही चार्ज किया जा सकता है। इसको पूरा चार्ज होने में10 घंटे का समय लगेगा। हालांकि यदि इसको फास्ट चार्जिंग सिस्टम से चार्ज किया जाए तो 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगा। 1 बार फुल चार्ज होने पर यह करीब 8 घंटे बैकअप देगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

आपकी जेब में 20 का सिक्का असली है या नकली, देखिए आरबीआई की गाइडलाइन