Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सफर होगा अब आसन, फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में तेजी

दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर बन रहा नया फ्लाईओर आसपास के 20 से अधिक गांवों के लोगों को राहत देगा। यहां फलौदा व भूराहेड़ी चेक पोस्ट पर फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। इसके कार्य में अब काफी तेजी आई है। एक तो लोगों को यहां लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी, वहीं हाईवे से गांवों को जाने वाले रास्ते पर भी वाहनों का आवागमन आसान हो जाएगा।

Delhi Dehradun Highway
Delhi Dehradun Highway

Delhi Dehradun Highway: दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर बन रहा नया फ्लाईओर आसपास के 20 से अधिक गांवों के लोगों को राहत देगा। यहां फलौदा व भूराहेड़ी चेक पोस्ट पर फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। इसके कार्य में अब काफी तेजी आई है। एक तो लोगों को यहां लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी, वहीं हाईवे से गांवों को जाने वाले रास्ते पर भी वाहनों का आवागमन आसान हो जाएगा।

दरअसल हाईवे पर तेज गति से वाहन चलते हैं। ऐसे में पुरकाजी क्षेत्र के गांवों की आने जाने वाले वाहन चालकों को यहां मुड़ने और हाईवे पर चढ़ने में खतरा रहता था। ऐसे में यहां पर कई बड़ी दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। इसके चलते लंबे समय से इस प्वाइंट पर व्यवस्था बनाने की मांग की जा रही थी।

दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर यातायात का दबाव काफी अधिक रहता है। वहीं यहां वाहनों की गति भी काफी अधिक रहती है। इसे कारण आसपास के क्षेत्रों पुरकाजी क्षेत्र के तहत आने वाले गांवों के वाहन चालकों को फलौदा और भूराहेड़ी चेक पोस्ट से हाईवे को पार करने में जोखिम बना रहता है।

जोखिम में रहती है जान

आसपास के लोगों ने कहा कि जब भी वे अपने गांव से हाईवे पर चढ़ते हैं, या हाईवे को पार कर गांव की ओर आते हैं तो यह काफी खतरनाक होता है। इससे तेज गति से आने वाले वाहनों के कारण हादसे का खतरा लगा रहता है। हमेशा जान जोखिम में रहती है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में बनेगा नया रेलवे कॉरिडोर, लोहारू-फर्रुखनगर कॉरिडोर प्रोजेक्ट करेगा ट्रेन कनेक्टिविटी मजबूत