अर्शदीप की स्विंग के साथ सिराज का कमाल का कमबैक; बल्लेबाजों ने किया निराश, गेंदबाजों ने किया कमाल
भारत ने जीत के साथ न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे सीरीज 7 साल बाद 3-1 से अपने नाम कर ली है। आज के मैच में अर्शदीप सिंह की स्विंग के साथ सिराज का शानदार कमबैक देखने को मिला। बता दें कि मोहम्मद सिराज की काफी लंबे समय बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ आज इंटरनेशनल वनडे मुकाबले में वापसी हुई थी। अर्शदीप सिंह ने आज कमाल की गेंदबाजी करते हुए तीन सफलताएं हासिल की। वहीं मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने आज के मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट हासिल किए।
Ind-Nz Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए आज पांच मैचों की सीरीज के अंतिम मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रनों से हरा दिया है। इस एकदिवसीय मुकाबले में जीत के साथ ही भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे सीरीज जीतने का इतिहास लिख दिया है। भारत ने आज के मैच में गेंदबाजी के दम शानदार जीत हासिल की। गौरतलब है कि आज भारत टॉस जाकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरा था। भारतीय टीम आज 42.1 ओवर में 209 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। तो सुसरण के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम 48.1 ओवर में 187 रन ही बना सकी। अर्शदीप सिंह शानदार गेंदबाजी की बदौलत प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
भारत में 7 साल बाद न्यूजीलैंड में 3-1 से जीती वनडे सीरीज
भारत ने जीत के साथ न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे सीरीज 7 साल बाद 3-1 से अपने नाम कर ली है। आज के मैच में अर्शदीप सिंह की स्विंग के साथ सिराज का शानदार कमबैक देखने को मिला। बता दें कि मोहम्मद सिराज की काफी लंबे समय बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ आज इंटरनेशनल वनडे मुकाबले में वापसी हुई थी। अर्शदीप सिंह ने आज कमाल की गेंदबाजी करते हुए तीन सफलताएं हासिल की। वहीं मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने आज के मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट हासिल किए।
बल्लेबाजी ने किया निराश, गेंदबाजों ने किया कमाल
आज भारतीय टीम के ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने के कारण आज भारत द्वारा न्यूजीलैंड को 210 रन का छोटा टारगेट दिया गया था। भारतीय ऊपरी क्रम के बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ सहित तीनों ने मिलकर मात्र 30 रन ही बना पाए। अक्षर पटेल 55 गेंदों में 46 रनों की और ईशान किशन ने आज 58 गेंदों में 46 रनों की पारी खेलकर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम को भारतीय गेंदबाजों ने जबर्दस्त गेंदबाजी करते हुए 48.1 ओवर में 187 रनों पर ऑल आउट कर पिछली हार का बदला चुकता कर दिया।
आज मैट हेनरी की गैर हाजिरी में भी कीवी गेंदबाजों द्वारा अच्छी गेंदबाजी करते हुए भारत को 50 ओवर का खेल पूरा होने से पहले ही 42.1 ओवर में 209 रन के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया। मिचेल सेंटनर और जैकब डफी को 3-3 और फिशर को दो सफलताएं मिली। हालांकि छोटा स्कोर होने के बावजूद न्यूजीलैंड या मैच जीत नहीं सका। भारतीय टीम के विशेषकर तेज गेंदबाजों की अच्छी गेंदबाजी के चलते भारत ने आज न्यूजीलैंड को 22 रनों से हराकर 7 साल बाद न्यूजीलैंड में 3-1 वनडे श्रृंखला जीती है। इससे पहले 2019 में भारत ने न्यूजीलैंड के साथ वनडे श्रृंखला में जीत हासिल की थी।
अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत हरिभूमि (हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता को सीखा। इसके बाद अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।