Old Currency Rate: भारत में आज भी कई लोग पुरानी करेंसी को संभाल कर रखते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि पुरानी करेंसी के सिक्के भी आपको लाखों रुपए दे जाएंगे। अगर नहीं सोचा तो हम आपको बता दें कि पुरानी करेंसी के नोट और सिक्के आजकल हजारों-लाखों रुपए में बिक रहे हैं। जी हां.. राजस्थान प्रदेश के बीकानेर जिले में चल रहे बीकाणा मुद्रा महोत्सव में पुरानी करेंसी के जबरदस्त दाम मिल रहे हैं।
इस महोत्सव में महारानी विक्टोरिया की तस्वीर वाले 1939 के सिक्के की कीमत 2 लाख रुपए तक पहुंच गई है। वहीं 100 रुपए की पुरानी करेंसी के नोट 100 गुना महंगे खरीदे जा रहे हैं। बीकाणा मुद्रा महोत्सव में पुरानी करेंसी के दाम आजकल पूरी राजस्थान में चर्चा का विषय बने हुए हैं। मुद्रा महोत्सव में इन सिक्कों को पुरानी करेंसी की शौकीन लोग बोली लगाकर भी खरीदने हैं।
30 हजार में बिका 1982 का 1 रुपए का नोट
पुराने सिक्के ही नहीं बल्कि पुराने 1 रुपए के नोट की भी बीकाणा मुद्रा महोत्सव में जबरदस्त कीमत दी जा रही है। सन् 1982 का 1 रुपए का नोट मुद्रा महोत्सव में 30 हजार रुपए में बिका। इसके अलावा चलन से बाहर हो चुके 5 पैसे, 10 पैसे, चवन्नी और अठन्नी को किलो के हिसाब से खरीदा जा रहा है। चलन से बाहर हो चुके छोटे सिक्के मुद्रा महोत्सव में 250 रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदे जा रहे हैं। इस महोत्सव में पुराने ही नहीं बल्कि नए नोटों को भी खरीदा जा रहा है। एक रुपए की फ्रेश गड्डी और 2 रुपए की गड्डी के साथ 10 व 20 रुपए की गड्डियों की भी अच्छी कीमत मिल रही है।
13 से 15 नवंबर तक किया गया बीकाणा मुद्रा महोत्सव का आयोजन
राजस्थान प्रदेश के बीकानेर जिले में 13 नवंबर से आज 15 नवंबर रविवार तक पुरानी करेंसी के शौकीन लोगों के लिए बीकाणा मुद्रा महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस महोत्सव के आयोजक सुधीर लुणावत ने बताया कि इस महोत्सव में बीकानेर के महाराजा रहे गंगा सिंह के चांदी के सिक्के की भी खरीद और बिक्री हुई है। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में देश भर से तकरीबन 60 की संख्या में पुरानी करेंसी के एक्सपर्ट पहुंचे हैं। देशभर में पुरानी करेंसी के नाम पर होने वाली ठगी से लोगों को बचाने के लिए बीकानेर शहर में गंगा सिंह रोड पर अग्रसेन भवन में तीन दिवसीय बीकाणा मुद्रा महोत्सव का आयोजन किया गया है।


