Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रेवाड़ी से जयपुर के बीच बिछेगी नई रेल लाइन, बढ़ेंगी ट्रेनें, यात्रियों का दबाव होगा कम

यह रेलवे लाइन दिल्ली-जयपुर रेलमार्ग का हिस्सा है। इस रूट पर पहले से ही यात्री और माल ढुलाई का लोड कहीं अधिक है। नई रेल लाइन इस रूट पर परिवहन का दबाव कम होगा। इसके तहत ही हरियाणा के रेवाड़ी और जयपुर के बीच करीब 191 किलोमीटर लंबी नई रेललाइन बनने जा रही है।

New Rail line
New Rail line

New Rail line: राजस्थान की राजधानी जयपुर से दक्षिण हरियाणा के बड़े और महत्वपूर्ण शहर रेवाड़ी से रेल कनेक्टिविटी पहले से और अधिक मजबूत होने जा रही है। क्योंकि रेलवे ने इस रूट पर नई रेल लाइन बिछाने की तैयारी कर ली है। हालांकि रेवाड़ी- जयपुर के बीच पहले ही रेल कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है, लेकिन अब इसको और अधिक मजबूत किया जा रहा है।

दरअसल यह रेलवे लाइन दिल्ली-जयपुर रेलमार्ग का हिस्सा है। इस रूट पर पहले से ही यात्री और माल ढुलाई का लोड कहीं अधिक है। नई रेल लाइन इस रूट पर परिवहन का दबाव कम होगा। इसके तहत ही हरियाणा के रेवाड़ी और जयपुर के बीच करीब 191 किलोमीटर लंबी नई रेललाइन बनने जा रही है।

इसके लिए रेलवे द्वारा फाइनल लोकेशन सर्वे किया जा रहा है। यह कार्य अब पूरा होने वाला है। गौरतलब है कि इस रेलवे रूट पर नीमराणा, बहरोड़, कोटपूतली और शाहपुरा जैसे महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र आते हैं। यह नया रेलवे मार्ग इसी कॉरिडोर को सीधा जोड़ेगा। हालांकि अभी सर्वे, डीपीआर की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन जैसे ही इसको मंजूरी मिल जाएगी, इसके बाद यहां पर रेलवे लाइन बिछाने के लिए शुरू शुरू कर दिया जाएगा। इसमें करीब 1 से डेढ साल का समय लगने की संभावना है।

यह नई रेलवे लाइन रेवाड़ी से शुरू होगी और जयपुर को जोड़ेगी। इसके रास्ते में राजस्थान के शाहजहांपुर, नीमराणा, बहरोड़, कोटपूतली, पावटा-प्रागपुरा और शाहपुरा जैसे क्षेत्र आएंगे। यह नई रेल लाइन वर्तमान रूट के साथ में नया विकल्प होगा। क्योंकि वर्तमान रूट के अनुसार फिलहाल ट्रेन दिल्ली से रेवाड़ी-अलवर-बांदीकुई होती हुई जयपुर तक जाती हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में बनेगा नया रेलवे कॉरिडोर, लोहारू-फर्रुखनगर कॉरिडोर प्रोजेक्ट करेगा ट्रेन कनेक्टिविटी मजबूत