BYD Electric Car : पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमत व प्रदूषण को लेकर सरकार द्वारा एक्शन लिए जाने के बाद देशभर में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड बढ़ गई है। अचानक ही इलेक्ट्रिक कारों की खरीद बढ़ गई है, लेकिन इलेक्ट्रिक कार खरीदने के दौरान ग्राहकों को बैटरी खत्म होने व उसके चार्जिंग करने का डर सताता रहता है। इन्हीं हालात में चीन की कंपनी ने बड़ा धमका कर दिया है।
चीन की कंपनी ने ग्राहकों के इस डर को निकाल दिया है और चार्जिंग में लगने वाले घंटों के टाइम को कुछ ही मिनट का दिया है। इसके लिए चीन की कंपनी BYD के प्रीमियम ब्रैंड डेन्जा की नई गाड़ी को लांच किया है। कंपनी की नई लग्जरी 5-सीटर इलेक्ट्रिक SUV Denza N8 EV को चीन में लांच कर दिया है और आने वाले समय में अन्य देशो में भी लांच हो जाएगी।
चीन की इलेक्ट्रिक कार को 6 वेरिएंट्स में उतारा गया है। चीन में इस गाड़ी की शुरुआत कीमत 269900 युआन से 329,900 युआन रखी गई है। अगर भारतीय रुपये में कीमत जाने तो 38 लाख से 47 लाख रुपये तक होगी। चीन ने अपनी इलेक्ट्रिक कार को पूरी तरह से लग्जरी अंदाज में पेश किया है। इसमें 6-सीटर N8L के साथ उतारी गई यह नई 5-सीटर N8 खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए बनाई गई है, जो तीसरी पंक्ति की सीटों के बजाय ज्यादा लेगरूम, कंफर्ट और बड़ा लगेज स्पेस चाहते हैं।
लंबी दूरी तक चलने व मिनटों में बैटरी चार्ज की क्षमता
चीन द्वारा इलेक्ट्रिक कार को बेहतर फीचर के साथ बनाया गया है। इस गाड़ी के एक बार चार्ज होने के बाद 1003 किलोमीटर की रेंज देती है। इसके बाद भी इलेक्ट्रिक कार के चार्जिंग की समस्या को खत्म किया है। जैसे फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल व डीजल डलवाने में जितना समय लगता है, चीन की यह गाड़ी इतना ही समय चार्जिंग में लेगी। कंपनी का दावा है कि इस गाड़ी की पूरी बैटरी मात्र 9 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है।
डिजाइन और बूट स्पेस बेहतरीन
चीन की इलेक्ट्रिक कार कंपनी ने इसको बेहतर तरीके से डिजाइन किया। इसमें वही फीचर बेहतर दिए गए है जिनका ग्राहक ज्यादा डिमांड करते है। कंपनी के अनुसार π-मोशन डिजाइन लैंग्वेज पर बनी N8 की लंबाई 5150 mm, चौड़ाई 1999 mm, ऊंचाई 1820 mm और व्हीलबेस 3075 mm है। आगे की तरफ स्प्लिट LED हेडलाइट्स और एक्टिव एयर इनटेक सिस्टम दिया गया है।
इसमें 1,046 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिल जाता है। पीछे की सीटों को मोड़ने पर पूरी तरह समतल जगह बन जाती है, जिसमें साइकल या कैंपिंग का सामान भी आसानी से आ सकता है।
पावर और परफॉर्मेंस
Denza N8 EV को परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी को बहुत ही पावरफुल बनाया गया है। इसे रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव ऑप्शंस में लाया गया है। इसमें सिंगल मोटर मिलती है और यह 320 kW (429 hp) और 370 kW (496 hp) के दो विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें आगे एक और पीछे दो इलेक्ट्रिक मोटर्स लगी हैं, जो मिलकर 890 kW (1,193 hp) की जबरदस्त पावर जेनरेट करती हैं। इसमें कंपास टर्न और इंटेलिजेंट क्रॉलिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
केवल नौ मिनट में होगी फुल चार्ज
Denza N8 EV को बनाने वाली कंपनी का दावा है कि इसकी बेहतरीन बैटरी का आप्शन दिया गया है। इसमें 105.8 kWh और 130.2 kWh के बड़े बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं, जो अधिकतम 1,003 km (CLTC) तक की प्योर इलेक्ट्रिक रेंज देते हैं। यह ब्लेड बैटरी और फ्लैश चार्जिंग तकनीक की मदद से यह इलेक्ट्रिक कार महज 9 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है। जल्द ही इसका प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन भी आएगा।