Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

टाईगर कॉलोनी में हुए वृद्वा के ब्लाईन्ड मर्डर का खुलासा 

टाईगर कॉलोनी में हुए वृद्वा के ब्लाईन्ड मर्डर का खुलासा 

कर्ज से परेशान परिचितो ने दिया वारदात को अंजाम

अलवर। आनंद शर्मा जिला पुलिस अधीक्षक अलवर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 18.02.2023 सूचना मिलने पर टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पडौस में सूचना तंत्र तैयार कर जानकारी जुटाई गई। को साथ ही मृतका बत्तो देवी के पास आने जाने वाले लोगो पर टीम द्वारा पैनी नजर रखी गई। जिनके आधार पर वृद्वा की हत्या में शामिल दो संद्विग्धान को चिन्हित किया गया। जिनकी पहचान के प्रयास किये गये तो अथक प्रयास करने के बाद डीएसटी टीम द्वारा उक्त हत्या में शामिल दो लोगो चिन्हित किया गया। जिनमें मृतका बत्तो देवी के परिचित उमराव प्रजापत निवासी बगड तिराया व संजय कुमार जांगिड निवासी नंगली मेघा के रूप में हुई। दोनो आरोपी वृद्वा से लिए कर्ज से परेशान होकर चिन्तित थे। कर्ज से छुटकारा पाने के लिऐ दोनो ने कई दिन पूर्व हत्या की साजिश रची थी। इससे पूर्व दोनो आरोपी अलग-अलग बार वृद्धा की हत्या करने उसके घर आये थे। लेकिन घर पर किरायेदार होने के कारण मौका नही मिला और वापिस लौट आये। जिनके सम्बन्ध में और अधिक जानकारी गई तो दोनो शक्सान का मृतका के पास पैसो के लेन देन को लेकर अक्सर आना जाना रहता था। जिनको टीम द्वारा दिनांक 27.02.2023 को अलवर-भरतपुर रोड स्थित नंगली मेघा बस स्टैण्ड से दबौच लिया गया।
पुलिस टीम - जहीर अब्बास पु.नि. थानाधिकारी थाना अरावली विहार अलवर, अजीत सिंह उप निरीक्षक, बनेसिंह उप निरीक्षक (प्रो०), उमरदीन एएसआई राजाराम कानि0 नं0 841 मुरारीलाल कानि० नं० 1653 करतार कानि० नं० 2405, इरसाद कानि0 नं0 888 सत्यप्रकाश कानि० नं० 2259, देवकीनन्दन कानि0 नं0 1690, इमरान कानि० नं० 1252, हरिओम कानि0 नं0 2449, कृष्ण कुमार कानि० नं० 2444 ब्रजेश कुमार कानि० नं० 2192 डीएसटी अलवर, विश्रामसिंह कानि० नं० 1857, विजयसिंह कानि0 नं0 2059, समयसिंह कानि० नं० 2153 थाना अरावली विहार अलवर, संदीप कानि० नं० 1668 संजयसिंह कानि0 नं0 635 सायबर सैल अलवर आदि रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश