Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कोटा-रतलाम रेल रूट पर नई मेमू ट्रेन मंजूर, झालावड़ से उज्जैन तक कई शहरों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

कोटा-रतलाम रेल रूट पर नई मेमू ट्रेन मंजूर, झालावड़ से उज्जैन तक कई शहरों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

Kota Ratlam MEMU Train : राजस्थान व एमपी के यात्रियो के लिए बड़ी राहत की खबर है। इन दोरों राज्यों को एक अतिरिक्ट ट्रेन की सुविधा मिलने वाली है। रेल मंत्रालय द्वारा कोटा से रतलाम के बीच नई मेमू ट्रेन के संचालन की स्वीकृति दे दी है। लंबे समय से इस मार्ग पर साधारण ट्रेन चलाने की मांग कर रहे यात्रियों को अब सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है।

इस ट्रेन के शुरू होने से रामगंजमंडी, भवानीमंडी, शामगढ़, सुवासरा, चौमहला, विक्रमगढ़ आलोट और महिदपुर रोड सहित कई रेलवे स्टेशनों के यात्रियों को लाभ मिलेगा और इन शहरों की लोकल ट्रेन के माध्यम से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी।

झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह और उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया लंबे समय से इस ट्रेन के संचालन के लिए प्रयासरत थे। दोनों सांसदों के प्रयासों के बाद रेल मंत्रालय ने ट्रेन को स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृति की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र के यात्रियों में खुशी का माहौल है।

गौरतलब है कि रतलाम से कोटा की ओर दोपहर 2:10 बजे बड़ोदरा-कोटा पार्सल ट्रेन के बाद अगले दिन सुबह 7 बजे से पहले तक कोई साधारण ट्रेन उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेषकर शादी-व्याह और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग रतलाम जाते हैं। सोने और साड़ियों की खरीदारी के लिए रतलाम क्षेत्र के लोगों का प्रमुख केंद्र हैं। ऐसे में नई मेमू ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

टाइम टेबल और संचालन तिथि का इंतजार

हालांकि रेलवे की ओर से अभी ट्रेन के संचालन की तारीख और समय सारिणी की अधिकृत जानकारी जारी नहीं की गई है। इसके बावजूद रेल मंत्रालय से स्वीकृति मिलने की खबर ने यात्रियों की उम्मीदें बढ़ा दी है। यात्रियों को अब ट्रेन के नियमित संचालन और समय सारिणी जारी होने का इंतजार है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

दीपावली अवकाश के बाद राजस्थान मंडियों में लौटी रौनक, धनिया 200 रुपए तेज तो सोयाबीन पहुंचा 7420 रुपए प्रति क्विंटल