Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दीपावली अवकाश के बाद राजस्थान मंडियों में लौटी रौनक, धनिया 200 रुपए तेज तो सोयाबीन पहुंचा 7420 रुपए प्रति क्विंटल

दीपावली अवकाश के बाद राजस्थान मंडियों में लौटी रौनक, धनिया 200 रुपए तेज तो सोयाबीन पहुंचा 7420 रुपए प्रति क्विंटल

Mandi Price Update : दीपावली के अवकाश के बाद राजस्थान की मंडियों में रौनक लौट आई है। सात दिन तक मंडी बंद होने पर मंडियों में फसल की खरीद शुरू हो गई है। पहले ही दिन धनिया, सोयाबीन की खरीद में तेजी देखने को मिली और किसानों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। क्योंकि धनिया में 200 रुपये व सोयाबीन के भाव में तेजी देखने को मिली।

कृषि उपज मंडी में कारोबार फिर गुलजार हो गया। गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शुभ मुहूर्त में धनिया की नीलामी शुरू हुई। मुहूर्त के सौदों में धनिया के भाव 200 रुपए प्रति क्विटल तेज रहे। मंडी में धनिया की करीब 6 से 7 हजार बोरी आवक हुई। इसमें काश्तकारी धनिया करीब 2 हजार बोरी रहा, जबकि व्यापारी माल की आवक अधिक रही।

सोयाबीन के भाव भी बंद बाजार के मुकाबले 150 से 200 रुपए प्रति क्विटल तेज बोले गए। सोयाबीन के ऊंचे भाव 7420 रुपए रहे, जबकि न्यूनतम भाव 6500 से 6600 रुपए प्रति क्विटल तक रहे। मक्का की आवक 5 हजार बोरी से अधिक रही। इसमें सफेद और पीली मक्का शामिल थी। पीली मक्का ऊंचे में 2700 रुपए तथा नीचे में 1950 से 2200 रुपए प्रति क्विटल बिकी। जहां पर मक्का के भाव में भी तेजी देखने को मल रही है। आने वाले समय में मंडी में तेजी रहने वाली है और किसानों को इसका फायदा मिलने वाला है।

मंडी में लौटी रौनक

सात दिन के अवकाश के बाद मंडी खरीद-फरोख्त शुरू होने से यार्ड में चहल-पहल बढ़ गई। व्यापारियों के में डेरों पर जिन्सों के भाव लगाने की आवाजे गूंजने लगीं। नीलामी के बाद तुलाई कर हम्मालों द्वारा बोरियों को ट्रैक्टरों में भरकर ले जाने के दृश्य भी फिर नजर आने लगे। कारोबार शुरू होने से मंडी का माहौल एक बार फिर जीवंत हो उठा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

कोटा-रतलाम रेल रूट पर नई मेमू ट्रेन मंजूर, झालावड़ से उज्जैन तक कई शहरों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत