Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

वक्त से पहले पकी सरसों में 10 से 15 फीसदी नमी इसलिए खुले में सुखा रहे व्यापारी

वक्त से पहले पकी सरसों में 10 से 15 फीसदी नमी इसलिए खुले में सुखा रहे व्यापारी

खैरथल। प्रदेश की सबसे बड़ी सरसों मंडी खैरथल में नई सरसों की आवक शुरू हो गई है। लेकिन समय से पहले तपे मौसम के कारण फसल अचानक से पकने के कारण इसमें नमी की मात्रा बची रह गई। दाना गीला होने से खराब होने का डर है, इसलिए मंडी में व्यापारियों को इसे सड़क पर सुखा रहे हैं।
24 से 48 घंटे सुखाने को छोड़ रहे हैं -
व्यापारी प्रमोद खंडेलवाल, पवन अग्रवाल व सुरेन्द्र सिंघानिया ने बताया कि नई सरसों में 15 प्रतिशत तक नमी आ रही है। तेज धूप के कारण सरसों के दाने में तेल 2 प्रतिशत तक घटा है।नमी से खराबी का भी अंदेशा है, इसलिए 24 से 48 घंटे तक खुले में पटकना जरूरी है। नमी के कारण भाव कम है। मंडी में रोजाना औसतन 950 बोरी नई सरसों आ रही है और भाव 4800 से लेकर 5400 तक ही है। पिछले साल नई सरसों 5800 से 6200 रूपए प्रति क्विंटल तक बिकी थी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश