Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

'भाजपा करेगी 4 मार्च को गहलोत सरकार के खिलाफ विधानसभा का घेराव'

'भाजपा करेगी 4 मार्च को गहलोत सरकार के खिलाफ विधानसभा का घेराव'


-भाजपा युवा मोर्चा की बैठक हुई संपन्न
अलवर। भाजपा युवा जिला अध्यक्ष तरुण जैन के नेतृत्व में अंबेडकर नगर स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने की।
जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया की प्रदेश के आह्वान 4 मार्च को बीजेपी गहलोत सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव करेंगे। अशोक गहलोत की अगुवाई वाली राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस झूठे वादे कर सत्ता में आई इस सरकार से युवा अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है, पेपर लीक हो रहे हैं- यह युवाओं के साथ विश्वासघात और अन्याय है। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर तक सरकार के खिलाफ़ जन जागरण अभियान चलाया जाएगा।
जिला उपाध्यक्ष देशराज वर्मा ने बताया कि राजस्थान में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और आम आदमी पीड़ित है सरकार कुंभकरण निद्रा में सोई हुई है। राजेन्द्र कसाना ने बताया की आने वाले दिनों में राजस्थान का युवा कांग्रेस सरकार की विदाई करेगा। अध्यक्ष मनोज चौहान ने बताया कि 1 व 2 मार्च को प्रत्येक विधानसभा पर संयोजक नियुक्ति कर मंडल मे वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। अंत में युवा मोर्चा जिला मंत्री सुरेन्द्र यादव समस्त कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक में जिला पार्षद गगनदीप सिंह, मोहन चौहान, भाविक जोशी, उमेद सिंह चौहान, मयंक खंडेलवाल, चतर गुर्जर, साहिल खत्री, अमित कश्मीरी, लाखन जोशी, बलराम यादव, शील यादव, राहुल खान, मोहित, मंडल अध्यक्ष ललित पवार, लोकेश भड़ाना, सुनिल शर्मा, सुमेर सिंह, हिमाशु पारीक, मनीष, विनोद यादव, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश