Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरित पर्यावरण सुरक्षित पर्यावरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया

हरित पर्यावरण सुरक्षित पर्यावरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया


अलवर। हरित पर्यावरण, सुरक्षित पर्यावरण के उद्देश्य को लेकर इंडियन ऑयल कंपनी के प्रतिनिधियों व डीलरों द्वारा कंपनी के एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल व एक्सपो 95 पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर आज दिनांक 26/2/22 को जेल सर्किल स्थित देवेश ऑटो फ्यूल्स व राधा कृष्ण फिलिंग स्टेशन दिल्ली रोड पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत कंपनी के प्रतिनिधि व डीलरों ने वाहन चालकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए लाल बत्ती पर अपने वाहन को बंद कर खड़े होने, वाहन के इंजन की ट्यूनिंग सही रखने, इंजन ऑयल को समय पर बदलते हुए समय पर इंजन की सर्विस कराने के साथ-साथ एक्स्ट्रा माइलेज वाले पेट्रोलियम उत्पादों को उपयोग में लेने आदि विषयों की जानकारी देने के साथ-साथ जागरूकता संबंधी पत्रक भी बांटे गए। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल और एक्सपो 95 प्रोडक्ट्स हानिकारक गैसों के उत्सर्जन बेहतर इंजन और ध्वनि प्रदूषण में कमी लाने के साथ-साथ बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण को सुरक्षित बनाने की दिशा में इंडियन ऑयल कंपनी की जागरूकता अभियान के अंतर्गत उक्त पहल शुरू की है।
इस जागरूकता अभियान के दौरान कंपनी के सेल्स प्रतिनिधि सनुज कुमार, साहिल राज सहित शैलेश खंडेलवाल श्रीमती उमा गोयल आदि डीलर भी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश