Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भाजपा नेता महंत प्रकाशदास महाराज खाटू श्याम जी की पद यात्रा को रवाना करने पहुंचे थानागाजी

भाजपा नेता महंत प्रकाशदास महाराज खाटू श्याम जी की पद यात्रा को रवाना करने पहुंचे थानागाजी

खाटू श्याम जी की विधिवत पूजा करके पद यात्रा को किया रवाना

कस्बे में लोगों ने पदयात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ किया स्वागत

थानागाजी। श्याम मित्र मंडल थानागाजी के तत्वाधान में 35वी खाटू श्याम जी की पदयात्रा शिव बगीची से मुख्य अतिथि भाजपा नेता महंत प्रकाश दास महाराज ने विधिवत पूजा अर्चना करके गणमान्य लोगों के साथ, शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए थानागाजी तहसील कोर्ट परिसर के आगे से गुजरती हुई जयपुर रोड होते हुए खाटूश्यामजी पहुंचेगी, श्याम मित्र मंडल के पदाधिकारियों श्याम भक्तों ने अतिथियों का स्वागत किया मुख्य अतिथि को जिप्सी में बिठाकर शोभा यात्रा निकाली गई ग्रामीणों ने श्रद्धालु भक्तों ने कस्बे वासियों ने उस पर जाकर के मुख्य अतिथि का स्वागत किया । शोभा यात्रा बड़े धूमधाम के साथ बैंड बाजे डीजे के साथ जगह जगह श्रद्धालु भक्तों ने श्याम भक्तों ने पुष्प वर्षा कर बड़े उत्साह के साथ पदयात्रा को रवाना किया इसमें थानागाजी क्षेत्र के बड़ी संख्या मे श्याम भक्तों ने पदयात्रा में भाग लिया श्याम भक्तों के लिए ठहरने की भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी श्याम मित्र मंडल निभाने के लिए राजेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, मदन तिवारी, नगर पालिका चेयरमैन चौथमल सैनी, अभिषेक मिश्रा, आशीष शर्मा, राजेंद्र शर्मा, रोहिताश घाघल, बाबूलाल शर्मा ,पवन सिंह नरूका, दिनेश प्रजापत, संस्कार सेन, संतोष शर्मा तिबारा सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्तो उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश