Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति के सेवादारों ने पूर्व राज्यपाल को सौंपा निमंत्रण     

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति के सेवादारों ने पूर्व राज्यपाल को सौंपा निमंत्रण     

अलवर। श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति के प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता दिल्ली सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं असम के पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी से उनके निवास स्थान पर भेंट की ओर समिति के सेवादारों ने उन्हें केदारनाथ धाम में बन रहे। अलवर सेवा सदन पर चार धाम यात्रा के दौरान आने का निमंत्रण दिया समिति के मीडिया प्रभारी मुकेश विजय ने बताया की पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी ने निमंत्रण को बड़े ही सहज ओर हर्ष से स्वीकार किया, और निश्चित रूप से धर्मशाला के अवलोकन के लिए अपना समय देने का सहमति प्रदान की। उनके साथ भामाशाह प्रीतपाल गुप्ता तथा केदारनाथ धाम के संत श्री गर्गाचार्य जी का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति के संरक्षक सी ए श्रीकिशन गुप्ता समिति सेवादार मनोज शर्मा तथा मनीष गुप्ता मौजूद थे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।