Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बांसवाड़ा की बेटी ऋतु नानावटी मेहनत के बल पर बनी फैशन आईकॉन, तय किया प्रोफेशनल टीचिंग से फैशन जगत तक का सफर

ऋतु नानावटी आज फैशन जगत में राजस्थान का एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। रेगिस्तान के बांसवाड़ा की बेटी ऋतु नानावटी ने अपनी मेहनत के बल पर प्रोफेशनल टीचिंग से लेकर फैशन जगत के आइकॉन बनने तक का सफर तय कर महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। ऋतु नानावटी का मानना है कि आज के दौर में फैशन केवल पहनावा नहीं रहा है, बल्कि व्यक्ति की पसंद, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास तीनों की अभिव्यक्ति बन चुका है।

Ritu Nanavati Success Story
Ritu Nanavati Success Story

Success Story: ऋतु नानावटी आज फैशन जगत में राजस्थान का एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। रेगिस्तान के बांसवाड़ा की बेटी ऋतु नानावटी ने अपनी मेहनत के बल पर प्रोफेशनल टीचिंग से लेकर फैशन जगत के आइकॉन बनने तक का सफर तय कर महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। ऋतु नानावटी का मानना है कि आज के दौर में फैशन केवल पहनावा नहीं रहा है, बल्कि व्यक्ति की पसंद, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास तीनों की अभिव्यक्ति बन चुका है। ऋतु महिलाओं को फैशन के क्षेत्र में आगे आकर काम करने के लिए प्रेरित करती हैं।

प्रोफेशनल टीचिंग से करियर शुरू कर तय किया फैशन जगत तक का सफर

बांसवाड़ा की बेटी ऋतु नानावटी ने प्रोफेशनल टीचिंग से करियर शुरू कर अपनी मेहनत और लगन के बल पर फैशन जगत तक का सफर तय कर खासकर बांसवाड़ा की महिलाओं के लिए एक मिसाल बन चुकी हैं। ऋतु नानावटी और रोमा कंसारा ने एमएसी (आईटी) की शिक्षा के बाद स्टॉक ब्रोकिंग और फाइनेंशियल पोर्टफोलियो मैनेजमेंट के क्षेत्र में काम करते हुए व्यावसायिक अनुभव हासिल किया। अब बांसवाड़ा में जल्द ही प्रीमियम फैशन वेंचर ग्राहकों को एक्सक्लूसिव कलेक्शन और अपनी पसंद के अनुसार परिधान तैयार कराने का अवसर देने के क्षेत्र में काम कर रही हैं। इसी सोच के साथ इन्होंने अब फैशन बुटीक की शुरुआत की परिकल्पना की है।

आईडीआरएमएच सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड से मिले अनुभव से फैशन इंडस्ट्री को देंगी नया स्वरूप

ऋतु नानावटी ने आईडीआरएमएच सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड से उद्यमिता के क्षेत्र में कदम रखा था। अब इसी अनुभव को फैशन इंडस्ट्री में एक नए वेंचर के रूप में आगे बढ़ाने के लिए नई पहल की शुरुआत की है। ऋतु नानावटी फैशन बुटीक में बांसवाड़ा के लोगों को डिजाइनर साड़ियां, ब्राइडल एवं पार्टी वियर लहंगे, इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स, गाउन, अनारकली सूट, को-ऑर्ड सेट और एक्सक्लूसिव डिजाइनिंग जैसी आधुनिक फैशन सुविधाएं शहर में ही उपलब्ध करवाने की तैयारी कर रही है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

डीसीपी प्रशांत किरण की सक्रियता से 37 लाख की ज्वेलरी लूट का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार