Jind Amritsar Bus Route Extension : हरियाणा रोडवेज ने अमृतसर जाने वाले यात्रियों के लिए सीधी कनेक्टिविटी दी है। इस बस का हरियाणा के दो जिलों को लाभ मिलेगा और अब बस बदले बिना ही यात्री अमृतसर जा सकेंगे। हरियाणा रोडवेज ने सफीदों से अमृतसर तक चलने वाली बस का रूट का विस्तार करने की तैयारी शुरू कर दी।
नए प्लान के तहत यह बस सफीदों के बजाए जींद के नए बस स्टैंड से चलेगी और अमृतसर तक जाएगी। वापसी में भी बस अमृतसर से चलकर जींद के बस स्टैंड तक पहुंचेंगी। हरियाणा रोडवेज ने इस बस का विस्तार यात्रियों की डिमांड पर किया है, क्योंकि पहले जींद के काफी यात्रियों को पहले सफीदों जाना पड़ता था और वहां से बस में सवार होना पड़ता है, लेकिन हरियाणा रोडवेज ने यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। एक महीने पहले सफीदों से अमृतसर के लिए शुरू की गई रोडवेज बस को अब जींद से चलाने की तैयारी की जा रही है।
यात्रियों की संख्या कम होने के कारण रोडवेज ने बस के संचालन में बदलाव करने का निर्णय लिया है। अब यह बस जींद से सुबह छह बजे रवाना होगी और सुबह सात बजे सफीदों पहुंचेगी। यहां से पहले की तरह वाया असंध, कैथल, चीका और पटियाला होते हुए अमृतसर के लिए रवाना होगी।
पहले यह बस सफीदों से सुबह सात बजे अमृतसर के लिए चलती थी और लगभग 10 घंटे में वहां पहुंचती थी। इसके बाद अगले दिन सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर जींद के लिए रवाना होती थी। अब जींद से बस चलने के कारण अमृतसर पहुंचने में लगभग 11 घंटे का समय लगेगा।
जींद से वाया सफीदों होकर अमृतसर की दूरी करीब 416 किलोमीटर है और यात्रियों को 550 रुपये किराया देना होगा। जींद से अमृतसर जाने के लिए पहले भी एक रोडवेज बस संचालित हो रही है। यह बस सुबह साढ़े नौ बजे जींद से रवाना होती है और वाया संगरूर व पातड़ा होते हुए अमृतसर पहुंचती है। ऐसे में नई समय सारिणी के अनुसार बस चलने
से यात्रियों को अमृतसर जाने के लिए दो विकल्प मिलेंगे। वहीं, जींद से बस का संचालन शुरू होने पर वाया सफीदों जाने वाली बस में यात्रियों की संख्या बढ़ने की भी उम्मीद है।
जींद बस स्टैंड के डीआई सुनील पूनिया ने बताया कि पहले जो बस सफीदों से अमृतसर के लिए शुरू की गई थी, अब उसे जींद से चलाया जाएगा। जींद से सुबह छह बजे बस चलकर सफीदों जाएगी और पहले की तरह सात बजे सफीदों से वाया असंघ, कैथल, पटियाला के रास्ते अमृतसर जाएगी। सफीदों से अमृतसर के लिए यात्री कम जा रहे थे। जींद से बस चलाने पर उम्मीद है कि बस में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।
अनिल चौधरी को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत (हरिभूमि हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता सीखी। इसके बाद उन्होंने अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल कुमार की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल कुमार डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।