Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कल का मौसम: दिल्ली-हरियाणा सहित देश के 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

12 नवंबर को हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड सहित देश के16 राज्यों में तेज बारिश रहेगी। साथ ही 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा भी चल सकती हैं।

कल का मौसम: दिल्ली-हरियाणा सहित देश के 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mousam : सर्दी शुरू होने के साथ ही मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 12 नवंबर को देश के 16 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान उत्तर भारत के कई राज्य बारिश के प्रभाव में रहेंगे। इसमें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ साथ लगते हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के इलाके भी शामिल हैं।

आईएमडी का कहना है कि 12 नवंबर को हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड सहित देश के16 राज्यों में तेज बारिश रहेगी। साथ ही 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा भी चल सकती हैं।

साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की भी चेतावनी जारी की गई है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में ठंड के रूप में दिखेगा। तापमान में अगले 2 से 3 दिन में 5 डिग्री तक की गिरावट आएगी। मौसम में यह बदलाव पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण के कारण है। वहीं दूसरी ओर सिक्किम और उसके आस-पास के इलाकों में भी चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बन रही है। ऐसे में दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र बनेगा। परिणाम स्वरूप तेज बारिश होगी।

इसका प्रभाव 14 नवंबर तक रहेगा। हालांकि मौसम विभाग ने 12 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल में बारिश के साथ तूफान भी रहेगा।

कृषि कार्यों पर पड़ेगा असर

इस समय बारिश होने से कृषि कार्यों पर बुरा असर पड़ेगा। क्योंकि फिलहाल हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में किसान धान की कटाई कर रहे हैं। साथ ही गेहूं की बिजाई का कार्य भी जोरों से चल रहा है। ऐसे में खेत व मंडियों में पड़ी धान भीगने से किसानों को मोटा नुकसान हो सकता है।

बिजाई में रखें एहतियात

मौसम में आए बदलाव के कारण कृषि वैज्ञानिकों ने कहा है कि गेहूं की बिजाई में एहतियात रखें। क्योंकि बारिश के कारण गेहूं की बिजाई पर करंड बन सकती है। इससे फसल का जमाव सही नहीं होगा। ऐसे में किसान आने वाले 2 से 3 दिन के लिए गेहूं की बिजाई का काम रोक दें।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में कर्मचारियों के खाते में कब आएगा DA बढ़ोतरी पैसा? जानें कब से मिलेगा एरियर का लाभ