Noida Metro Expansion : दिल्ली एनसीआर को केंद्रीय कैबिनेट नए मेट्रो कारिडोर की मंजूरी दी है। नए मेट्रो कारिडोर के पूरे प्लान को कैबिनेट की बैठक ने हरी झंडी दे दी है। इसके निर्माण के बाद नोएडा, ग्रेटर नोएडा की सीधी दिल्ली एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी हो जाएगी और इससे लाखों लोगों को राहत मिलने वाली है।
कैबिनेट ने दी मंजूरी के अनुसार नोएडा मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-04 तक मेट्रो रेल एक्वा लाइन कारिडोर के विस्तार को मंजूरी दी गई है। इस मेट्रो कारिडोर की लंबाई 8.449 किलोमीटर होगी। जहां पर बीच के लोगों को लाभ देने के लिए इस कारिडोर पर 5 ऊपरगामी-एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे। नई मेट्रो लाइन के बनने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 71.878 किलोमीटर का मेट्रो लाइन नेटवर्क हो जाएगा।
लाखों लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
केंद्रीय कैबिनेट द्वारा मंजूर की गई 8.449 किलोमीटर एक्वा लाइन मेट्रो रेल कॉरिडोर से लाखों लोगों को राहत मिलने वाली है। इससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुधार होगा जहां अभी बेहतर परिवहन संपर्क की कमी है। यह अधिक इस्तेमाल होने वाले मेट्रो कॉरिडोर के साथ सीधा संपर्क भी प्रदान करेगा, जिसमें ब्लू लाइन पर नोएडा सेक्टर-61 में इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध है।
एक्वा लाइन मेट्रो रेल कॉरिडोर से जुड़ जाएंगे यह केंद्र
कैबिनेट द्वारा मंजूरी की गई एक्वा लाइन मेट्रो रेल कॉरिडोर नोएडा के साथ दिल्ली के साथ सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। इससे गौर सिटी मॉल, एच एंड एस मॉल और ऑफिस स्पेस, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-04 स्थित ब्लू सैफायर मॉल और कमर्शियल स्पेस, नोएडा सेक्टर-51 में आइकिया और नोएडा सेक्टर-73 में एंथुरियम मॉल जैसे व्यावसायिक केंद्र,
नोएडा सेक्टर-60 में टेक महिंद्रा और टीसीएल टेक के कार्यालय, नोएडा सेक्टर-73 में तेल उद्योग विकास बोर्ड और ग्रेटर नोएडा सेक्टर-04 में गोल्डन आई ऑफिस एवं कमर्शियल स्पेस जैसी प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनियां और आईटी हब व नोएडा सेक्टर-122 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल आदि शैक्षणिक संस्थान, कैलाश अस्पताल,
नोएडा सेक्टर-70 में रामा अस्पताल, नोएडा सेक्टर-51 में क्लाउड 9 अस्पताल और नोएडा सेक्टर-62 में रामा अस्पताल जैसे प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र और नोएडा सेक्टर-122 में क्लियो काउंटी रेजीडेंसी और ग्रेटर नोएडा सेक्टर-04 में गौर सिटी 1 और 2 जैसी प्रमुख आवासीय सोसायटी शामिल हैं।


