Namo Bharat Corridor : दिल्ली से हरियाणा के बीच में नमो भारत कारिडोर को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। दिल्ली के सराय काले खां से करनाल तक बनने वाले इस नमो भारत कारिडोर को एनएच 44 पर एनएचएआइ व हरियाणा के क्षेत्र से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम यानी एनसीआरटीसी द्वारा सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
एनसीआरटीसी को अब नमो भारत कारिडोर का फाइनल डिजाइन, विस्तृत ड्राइंग और अन्य तकनीकी संबंधित दस्तावेज प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। इसके नमो भारत कारिडोर के निर्माण के बाद दिल्ली से सोनीपत, पानीपत व करनाल तक का सफर सुपरफास्ट हो जाएगा। जहां पर सफर में लगने वाला समय आधा रह जाएगा। इस सुपरफास्ट कनेक्टिविटी का फायदा जहां हरियाणा को मिलेगा, वहीं चंडीगढ़ व पंजाब के यात्री के लिए भी दिल्ली जाना आसान हो जाएगा, क्योंकि इन दोनों के नजदीक करनाल लगता है।
हाईवे की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का रखना होगा ध्यान
नमो भारत कारिडोर की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया जाएगा। इसके लिए एनएच 44 पर मौजूद पुल, पुलिया, नालियों, लाइटिंग, एफओबी और अन्य यूटिलिटी का प्री-कंडीशन सर्वे कया जाएगा। इसके अलावा ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान जमा करना होगा। निर्माण के दौरान एनएचएआइ की किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचने पर उसकी मरम्मत एनसीआरटीसी को अपने खर्च पर करानी होगी।
हरियाणा व दिल्ली में इन 22 जगह पर बनेंगे स्टेशन
सराय काले खां से करनाल तक बनने वाले नमो भारत कारिडोर पर 22 स्टेशन बनाए जाएंगे। इन 22 स्टेशनों की जगह का चयन कर लिया गया है। ऐसे में जहां पर स्टेशन का निर्माण होगा, वहां के आसपास के लोगों को बड़ा लाभ मिलने वाला है, क्योंकि इस नमो भारत कारिडोर के साथ में नइ इंडस्ट्री कारिडोर स्थापित किए जाने है।
नमो भारत कारिडोर पर फिलहाल दिल्ली व हरियाणा के अंतर्गत इंद्रप्रस्थ, कश्मीरी गेट, झाड़ौदा, भलस्वा चौक, अलीपुर चौक, नरेला, कुंडली, केएमपी, बहालगढ़, मुरथल, बड़ी, गन्नौर, समालखा, पानीपत आइएसबीटी, पानीपत, सेक्टर 18, गांजबड़ बड़ौली कोहंड, घरौंडा, करनाल बाइपास, सेक्टर-सात और करनाल न्यू आइएसबीटी पर नए स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।
एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर चिराग मित्तल ने बताया कि नेशनल हाईवे 44 पर दिल्ली और हरियाणा के हिस्से में नमो भारत कारिडोर के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। निर्माण के लिए जारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।


