Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा में वेतन विसंगति होगी खत्म, 2014 से मिलेगा लाभ, 6 माह में एरियर, सेवानिवृत कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ

हरियाणा में वेतन विसंगति होगी खत्म, 2014  से मिलेगा लाभ, 6 माह में एरियर, सेवानिवृत कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ

Haryana Salary Hike : हरियाणा के कर्मचारी व सेवानिवृत हो चुके कर्मचारियों की वेतन विसंगति तो ठीक करने को लेकर बड़ा कदम उठाया है। हरियाणा सरकार ने यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उठाया है और अगर जूनियर का वेतन ज्यादा है तो उसके सम्मान ही वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

यह रुल सेवारत कर्मचारियों पर ही नहीं बल्कि सेवानिवृत कर्मचारियों को भी इस योजना का लाभ मिलने वाला है। 11 मार्च 2014 से संशोधित वेतनमान लागू होगा और छह माह में बकाया राशि (एरियर) का भुगतान भी किया जाएगा। जिन कर्मचारियों का निधन हो चुका है, उन कर्मचारियों को नोशनल आधार पर स्टेपिंग अप का लाभ दिया जाएगा, जिससे उनके आश्रितों की पेंशन में बढ़ोतरी होगी।

वेतन स्टेपिंग-अप क्या है

सरकारी सेवाओं के दौरान वेतन स्टेपिंग-अप का अर्थ है कि यदि किसी वरिष्ठ कर्मचारी का वेतन अपने कनिष्ठ कर्मचारी से वेतन कम हो जाता है। ऐसे सेवाओं के लिए वेतन स्टेपिंग-अप का नियम लागू किया जाएगा। यदि किसी वरिष्ठ कर्मचारी का वेतन अपने कनिष्ठ कर्मचारी से कम हो जाता है, तो उसके वेतन को कनिष्ठ के बराबर या उससे अधिक कर दिया जाता है। वेतन विसंगति की यह स्थिति पदोन्नति, वार्षिक वेतन वृद्धि या नए वेतन आयोग के नियमों के कारण जूनियर कर्मचारी की बेसिक सैलरी सीनियर से अधिक होने के कारण पैदा होती है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लिया निर्णय

हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों के हित में यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लिया गया है। वित्त विभाग ने वेतन विसंगति दूर करने के लिए सभी विभागों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 19 अगस्त को दिए आदेश में स्पष्ट किया है कि याचिकाकर्ताओं और उनके समान स्थिति वाले कर्मचारियों का वेतन उनके जूनियर कर्मचारियों के बराबर 11 मार्च 2014 से तय किया जाएगा। यह तारीख हरियाणा के 2014 अधिनियम के आधिकारिक राजपत्र में अधिसूचित होने की है।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि याचिकाकर्ताओं और समान स्थिति वाले कर्मचारियों को निर्धारित आधार पर बकाया एरियर का भुगतान छह महीने के भीतर किया जाए।

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसे अन्य समान स्थिति वाले कर्मचारी, जिन्हें यह लाभ नहीं मिला और जो 11 मार्च 2014 से पहले सेवानिवृत्त हो गए या जिनकी मृत्यु हो गई, उन्हें भी नोशनल आधार पर स्टेपिंग अप का लाभ दिया जाएगा। इससे उनकी पेंशन उन कर्मचारियों के बराबर लाई जा सकेगी, जो इस लाभ के पात्र हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जींद शहर में इलेक्ट्रिसिटी कनेक्टिविटी होगी मजबूत, बाजारों में 4.50 करोड़ से बिछेगी अंडरग्राउंड केबल