Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

DA Hike : 7वें, 6वें और 5वें वेतनमान के कर्मचारियों को बड़ा फायदा, सरकार ने किया यह ऐलान

DA Hike : 7वें, 6वें और 5वें वेतनमान के कर्मचारियों को बड़ा फायदा, सरकार ने किया यह ऐलान

केंद्र सरकार के महंगाई भत्ते के बढ़ाने के बाद एक के बाद एक प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों को महंगाई भत्ते यानी डीए का सीधा लाभ दिया जा रहा है। जहां अन्य प्रदेशों की सरकारों ने दिवाली से पहले कर्मचारियों को डीए हाईक का तोहफा दिया है, वहीं बिहार की सरकार ने वहां से सबसे बड़े पर्व के तौर पर मनाए जाने वाले छठ पूजा से पहले डीए बढ़ाने की घोषणा की है।

जहां पर बिहार की सम्राट चौधरी की सरकार ने कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की है। बिहार सरकार ने डीए को एक जुलाई 2026 से लागू किया है। बिहार सरकार ने कर्मचारियों को जुलाई माह से अक्टूबर तक का एरियर देने की भी घोषाणा की है। ऐसे में बिहार के विभिन्न विभागों में कार्यरत लाखों कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए व उसके एरियर का लाभ मिलने वाला है।

सेवानिवृत कर्मचारियों को भी दिया तोहफा

बिहार सरकार ने छठ पूजा से पहले सेवानिवृत कर्मचारियों को भी डीए का लाभ दिया गया है। सेवानिवृत को भी सेवारत कर्मचारियों के सम्मान ही लाभ दिया गया है। आपको बात दे कि बिहार में पहले कर्मचारियों व सेवानिवृत कर्मचारियों को 60 प्रतिशत डीए मिलता था, लेकिन सरकार ने अब तीन प्रतिशत डीए को बढ़ा दिया है।

ऐसे में कर्मचारियों को अब 63 प्रतिशत डीए मिलने वाला है। ऐसे ही सेवानिवृत कर्मचारियों को भी तीन प्रतिशत बढ़े हुए डीए का लाभ मिलने वाला है। ऐसे में कर्मचारी व सेवानिवृत लाखों परिवारों को इसका सीधा लाभ मिलने वाला है।

सातवां वेतनमान: डीए 60% से बढ़ाकर 63% कर दिया गया।

छठा वेतनमान: डीए 262% से बढ़कर 269% हो गया है।

पांचवां वेतनमान: डीए 483% से बढ़ाकर 497% कर दिया गया।

प्रभावी तिथि: ये वृद्धि 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएगी।

बैक डेट से मिलेगा: एरियर का भुगतान किया जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले