Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

Haryana IAS Transfer : हरियाणा सरकार ने मंगलवार देर रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जहां पर IAS-HCS अधिकारियों के बड़े पैमाने पर बदला गया है। इसमें 5 आईएएस व 7 एचसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जहां पर कई अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी पत्र के अनुसार आईएएस व एचसीएस अधिकारियों को तबादला कर दिया गया है और सभी अधिकारियों को तुरंत ही चार्ज संभालने के आदेश दिए गए है। इसमें कई अधिकारियों को वर्तमान चार्ज के साथ उनको अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। हरियाणा में इससे पहले भी तबादला लिस्ट जारी की गई थी।

इन आईएएस अधिकारियों को किया तबादला

आईएएस फूल चंद मीणा : हरियाणा सरकार ने आईएएस फूल चंद मीणा को मानव संसाधन विभाग तथा सामान्य प्रशासन विभाग में आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है।

आईएएस दुष्मंत कुमार बेहरा : हरियाणा सरकार ने आईएएस दुष्मंत कुमार बेहरा को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) का सीईओ नियुक्त किया है।

आईएएस शक्ति सिंह : हरियाणा सरकार ने आईएएस शक्ति सिंह को खेल विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव, साथ ही मानव संसाधन विभाग के निदेशक और सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IAS प्रदीप दहिया: हरियाणा सरकार ने IAS प्रदीप दहिया को हरियाणा स्टेट फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर मिल्स का प्रबंध निदेशक तथा राज्य लेखा विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।

IAS मोहम्मद इमरान रजा : हरियाणा सरकार ने IAS मोहम्मद इमराज रजा को GMDA का अतिरिक्त सीईओ नियुक्त किया है।

IAS अंकिता चौधरी : हरियाणा सरकार ने IAS अंकिता चौधरी को जिला नगर आयुक्त, पानीपत तथा नगर निगम आयुक्त, पानीपत का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

IAS पंकज : हरियाणा सरकार ने IAS पंकज को नगर निगम आयुक्त गुरुग्राम और जिला नगर आयुक्त गुरुग्राम नियुक्त किया गया है।

इन एचसीएच अधिकारियों का किया तबादला

एचसीएच विराट : सरकार ने इनको हरियाणा लोक सेवा आयोग में उप सचिव नियुक्त किया गया है।

एचसीएच मनोज खत्री : सरकार ने इनको हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) का सचिव तथा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) बनाया गया है।

एचसीएच प्रशांत : सरकार ने इनको वर्तमान कार्य के साथ सिंचाई विभाग में जीएम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

एचसीएच जितेंद्र कुमार : हरियाणा सरकार ने इनको जिला रजिस्ट्रार, फर्म एवं सोसायटी, गुरुग्राम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

एचसीएच अनिल कुमार यादव: हरियाणा सरकार ने इनको जिला नगर आयुक्त महेंद्रगढ़ नियुक्त किया गया है।

एचसीएच रणबीर सिंह : हरियाणा सरकार ने इनको संयुक्त आयुक्त नगर निगम एनआईटी फरीदाबाद बनाया गया है।

एचसीएच अर्पित गहलावत : हरियाणा सरकर ने इनको वित्त विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है।

image_1794334213362_2b2710c4d88a-w1080.webpimage_1794334242963_387466b7fe81-w1080.webp

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike : 7वें, 6वें और 5वें वेतनमान के कर्मचारियों को बड़ा फायदा, सरकार ने किया यह ऐलान