Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

श्रेयस की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेंगे रोहित और कोहली, चौथे वनडे के लिए हुए टीम में कई बड़े बदलाव

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के बचे हुए दो एकदिवसीय मुकाबलों में टीम की कमान शुभमन की जगह श्रेयस अय्यर को दी गई है। ऐसे में पहली बार किसी वनडे इंटरनेशनल मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली श्रेयस अय्यर के कप्तानी में मैदान पर दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे।

INDIAN TEAM CHANGING UPDATE
INDIAN TEAM CHANGING UPDATE

Ind-Nz 4th Oneday Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही पांच एक दिवसीय मैचों की सीरीज में आज तीसरा वनडे मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया है। भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही देशों की क्रिकेट टीम अब चौथे इंटरनेशनल एकदिवसीय मैच की तैयारी में जुट गई हैं। माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर पहली बार भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे।

बता दे की टेस्ट मैचों की सीरीज को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के बचे हुए दो एकदिवसीय मुकाबलों में टीम की कमान शुभमन की जगह श्रेयस अय्यर को दी गई है। ऐसे में पहली बार किसी वनडे इंटरनेशनल मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली श्रेयस अय्यर के कप्तानी में मैदान पर दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे।

कप्तान सहित टीम में हुए कई बड़े बदलाव

माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने जा रहे चौथे एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर 13 नवंबर को होने जा रहे चौथे एकदिवसीय मैच के लिए भारतीय वनडे टीम की कमान शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर को सौंपी है।

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल अगले दो मैचों में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। शुभमन के अलावा विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल भी अगले 2 एकदिवसीय मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इसके अलावा मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज और कुलदीप यादव भी अगले दो मैचों के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे।

ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ को मिली वनडे टीम में जगह

भारतीय वनडे टीम में माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान में होने वाले चौथे मुकाबले के लिए किए गए बदलाव के बाद ऋतुराज गायकवाड और ईशान किशन को वनडे टीम में जगह मिली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे एकदिवसीय मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन केएल राहुल की जगह खेलते नजर आएंगे। वहीं श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाने के बाद ईशान को उप कप्तानी का कार्यभार सौंपा गया है। ईसान किशन, शुभमन गिल के बाहर होने के बाद रोहित शर्मा के साथ कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। इसके अलावा तिलक वर्मा, यश ठाकुर और कुमार कुशाग्र को भारतीय टीम में जगह दी गई है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

17 फीट चौड़े और 40 फीट लंबे ट्रांसफॉर्मर की राह में आए मकान, पहुंचाने के लिए तोड़ी जा रहीं दीवारें और गलियां