Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एक दर्जन कालोनियों को जोड़ने वाला मार्ग बदहाल

एक दर्जन कालोनियों को जोड़ने वाला मार्ग बदहाल

खैरथल। कस्बे के किशनगढ़ बास रोड के हेमू कालाणी चौक से एक दर्जन कालोनियों को जोड़ने वाले गुरु तेग बहादुर मार्ग पर नालियों के ऊपर बने टूटे होल वाहन चालकों व राहगीरों के लिए जानलेवा बन गए हैं।
इस मार्ग से जुड़ी जसोरिया कालोनी, गुरु नानक कालोनी सहित छोटी बड़ी एक दर्जन कालोनियों के अलावा किशनगढ़ रोड, इस्माइलपुर रोड का यह वैकल्पिक मार्ग होने के बावजूद काफी दिनों से प्रवेश द्वार पर नाले के ऊपर जाल उखड़ गया है। नगरपालिका प्रशासन ने इसकी सुध तक नहीं ली है। गुरुवार को अनेक वाहनों के पहिए इसमें धंस गए। लोगों ने इसकी जानकारी वार्ड पार्षद प्रतिनिधि एडवोकेट महेंद्र पाल सिंह टिंकू को देकर समाधान करने की मांग की। पार्षद प्रतिनिधि एडवोकेट महेंद्र पाल सिंह टिंकू ने बताया कि उन्होंने नगरपालिका के अधिकारियों को अवगत कराया है जिस पर कनिष्ठ अभियंता मोतीलाल वर्मा ने मौके पर पहुंच कर उसका तखमीना बनाने के साथ शीध्र समाधान करने का वायदा किया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश