Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अंबेडकर भवन का जीर्णोद्धार व इंटरलाकिंग टाइल्स निर्माण कार्य का लोकार्पण किया 

अंबेडकर भवन का जीर्णोद्धार व इंटरलाकिंग टाइल्स निर्माण कार्य का लोकार्पण किया 

खैरथल। किशनगढ़ बास विधायक दीपचन्द खैरिया ने इकरोटिया बीबीरानी में अम्बेडकर भवन का जीर्णोद्धार एवं इंटर लॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। विधायक खैरिया के निजी मीडिया सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि पँचायत समिति मद से स्वीकृत राशि 4 लाख से इकरोटिया बीबीरानी में अम्बेडकर भवन का जीर्णोद्धार एवं इंटर लॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक एवं उपाध्यक्ष राज्य किसान आयोग राजस्थान सरकार दीपचन्द खैरिया, प्रधान डॉ विनोद कुमारी सांगवान रहे। विशिष्ठ अतिथि कोटकासिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामप्रसाद गुर्जर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतरा बलबीर सिंह ने की। इस मौके पर विधायक दीपचन्द खैरिया ने वहाँ मौजूद कार्यकर्ताओ से कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हर वर्ग को फायदा पंहुचाने का कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र में विकास के लिए धन की कमी नही आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री हमेशा विकास के लिए ततपर रहते हैं। इस मौके पर प्रधान डॉ विनोद कुमारी सांगवान ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगो को अवगत कराया। इस मौके पर सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश