Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सीएचओ के 15 दिवसीय आधारभूत आवासीय प्रशिक्षण के सप्तम व अष्टम बैच की शुरुआत

सीएचओ के 15 दिवसीय आधारभूत आवासीय प्रशिक्षण के सप्तम व अष्टम बैच की शुरुआत

अलवर। चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग अलवर द्वारा आयोजित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सी एच ओ) के 15 दिवसीय आधारभूत आवासीय प्रशिक्षण के सप्तम व अष्टम बैच का शुभारंभ किया।
बैच के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ श्रीराम शर्मा, उप मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ महेश बैरवा थे।
इस अवसर में उप मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ महेश बैरवा ने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त कौशल को अपने कार्यक्षेत्र में उतारना है व आमजन को उपचार में हेल्थ वेलनेस सेंटर से ही सुलभता हो।
इस अवसर पर प्रशिक्षक प्रधानाचार्य नर्सिंग कॉलेज तिजारा राजपाल सिंह यादव, डॉ अम्बिका पटेल, डीआईईसी डूंगाराम भौवाल, अशोक यादव डीएसी, भारत सैनी नर्सिंग ट्यूटर सहित सीएचओ उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश