Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गुलदस्ता भेंट कर किया आभार व्यक्त

गुलदस्ता भेंट कर किया आभार व्यक्त

अलवर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह व अल्पसंख्यक मोर्चा अलवर (दक्षिण) के जिलाध्यक्ष इब्राहीम खान ने जयपुर पहुचकर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम. सादिक खान, महामंत्री हमीद खान मेवाती, राष्ट्रीय अध्यक्ष हुसैन खान का गुलदस्ता भेटकर अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने पर आभार व्यक्त किया।
वही इन्डाना होटल में प्रदेश अध्यक्ष सहित मोर्चा के मुख्य कार्यकर्ताओं ने कुलवंत सिंह को माला पहनाकर स्वागत कर प्रदेश उपाध्यक्ष बनने की बधाई दी, साथ ही नवनियुक्त उपाध्यक्ष अय्यूब खान व रमजान अब्बासी का भी प्रदेशाध्यक्ष व महामंत्री ने बधाई दी। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा अलवर (दक्षिण) जिलाध्यक्ष इब्राहीम खान, जिला उपाध्यक्ष सुखपाल सिंह, उत्तर के जिलाध्यक्ष शहरूदीन सहित मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश