Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Rajasthan New Projects : राजस्थान में बनेगा नया औद्योगिक हब, जोधपुर-पाली से बाड़मेर तक बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली रफ्तार

Rajasthan New Projects : राजस्थान में बनेगा नया औद्योगिक हब, जोधपुर-पाली से बाड़मेर तक बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली रफ्तार

राजस्थान को नया औद्योगिक हब व रोजगार के नए अवसर स्थापित करने के प्लान पर काम किया जा रहा है। केंद्र और राज्य के मजबूत समन्वय से इन्फ्रास्ट्रक्चर और मेगा प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल के दिल्ली दौरा और उच्चस्तरीय बैठकों ने राजस्थान की लंबित बड़ी परियोजनाओं पर मंथन किया गया है।

राजस्थान में केंद्र सरकार द्वारा लगभग 2 लाख 61 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसमें 1 लाख 22 हजार करोड़ रुपये की 29 परियोजनाओं का काम 80 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है, जबकि प्रदेश में प्रगतिरत 82 केन्द्रीय परियोजनाओं पर अब तक 1 लाख 17 हजार करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जा चुके हैं।

राजस्थान में इन प्रोजेक्ट पर किया तेजी से काम

राजस्थान की तरफ से प्रस्तुत की गई रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के विकास पर फोकस किया जा रहा है। जहां पर बाड़मेर में देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी लगाई गई है। इससे पेट्रोकेमिकल निकासी एवं विपणन टर्मिनल का कार्य भी 99 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसी प्रकार जोधपुर एयरपोर्ट पर घरेलू उड़ानों के लिए नए पैसेंजर टर्मिनल भवन का 480 करोड़ रुपए से काम किया गया है। उदयपुर एयरपोर्ट पर नए एकीकृत यात्री टर्मिनल भवन का निर्माण भी 88 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

इसी प्रकार राजस्थान में ऊर्जा, रेलवे, सड़क परिवहन और औद्योगिक हब पर काम किया जा रहा है। इसके अलावा बिजली के क्षेत्र में विद्युत प्रसारण और वितरण क्षेत्र में 19 प्रमुख परियोजनाओं पर 98 हजार 759 करोड़ की लागत से कार्य हो रहा है। इसमें राजस्थान रिन्यूएबल एनर्जी जोन फेज-चतुर्थ की बाड़मेर कॉम्प्लेक्स 6 गीगावाट सोलर प्रोजेक्ट और फतेहगढ़-द्वितीय ट्रांसमिशन सिस्टम जैसी विशाल परियोजनाएं शामिल हैं।

राजस्थान में इन रेल परियोजनाओं पर चल रहा काम

केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान में कोई रेल परियोजनाओं की सौगात दी है। इसमें बीकानेर-मेड़ता-जोधपुर रेल लाइन, अजमेर-चित्तौड़गढ़-उदयपुर रेल लाइन तथाप सादुलपुर-रतनगढ़ रेल लाइन परियोजना के साथ 22 बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम जारी है। इसके लिए 33 हजार 572 करोड़ से अधिक, राजमार्गों के 22 प्रोजेक्ट्स पर 16 हजार 241 करोड़ रुपये और शहरी सार्वजनिक परिवहन के तहत 14 हजार 222 करोड़ रुपये के काम चल रहे है। मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करने के लिए औद्योगिक विकास के क्षेत्र में जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र जैसी परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है।

जयपुर को रिंग रोड व जयपुर मेट्रो परियोजना पर किया काम

राजस्थान की राजधानी जयपुर के लिए भी केंद्र सरकार द्वारा रिंग रोड व मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। इसमें 11 हजार 764 करोड़ रुपये की लागत से रिंग रोड के लिए राशि दी गई है। इसी तरह 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक की जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का कार्य भी केन्द्र सरकार के सहयोग से किया जा रहा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की इतिहास दोहराने की तैयारी! HKRN कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक हड़ताल में शामिल होने का आह्वान