Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पंचायत चुनाव 2026: डीडवाना-कुचामन में तैयारियां तेज, पर्यवेक्षक ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

डीडवाना-कुचामन में पंचायत चुनाव 2026 के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज। चुनाव पर्यवेक्षक कैलाश चंद्र यादव ने मतदान केंद्रों और रवानगी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

डीडवाना-कुचामन में पंचायत चुनाव की तैयारियों का निरीक्षण करते अधिकारी
डीडवाना-कुचामन में पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियों का जायजा लेते चुनाव पर्यवेक्षक।

डीडवाना (लोकेश अग्रवाल)।
पंचायत आम चुनाव 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीडवाना-कुचामन जिले में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त जिला चुनाव पर्यवेक्षक कैलाश चंद्र यादव ने सोमवार को राजकीय बांगड़ कॉलेज डीडवाना का दौरा कर चुनाव तैयारियों, मतदान दलों के अंतिम प्रशिक्षण सत्र और रवानगी व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण किया। ​निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षक यादव ने कॉलेज परिसर में ईवीएम व मतदान सामग्री वितरण, परिवहन प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा पोलिंग पार्टियों की सुगम रवानगी से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) व जिला कलेक्टर अवधेश मीना तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे। जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने पर्यवेक्षक को जिले में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा बलों की तैनाती और मतदान कार्मिकों के परिवहन को लेकर की गई पुख्ता तैयारियों की जानकारी दी।

​संवेदनशील मतदान केंद्रों पर रहेगी पैनी नजर
रवानगी स्थल का जायजा लेने के बाद चुनाव पर्यवेक्षक कैलाश चंद्र यादव ने क्षेत्र के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का धरातलीय निरीक्षण किया। उन्होंने परबतसर क्षेत्र के गुढ़ा और मकराना क्षेत्र के बुडसू स्थित मतदान केंद्रों का मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन किया। ​उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, वीडियोग्राफी और सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि सभी मतदाता बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की इतिहास दोहराने की तैयारी! HKRN कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक हड़ताल में शामिल होने का आह्वान