Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कर्मचारियों को 3 नवंबर को मिल सकती है DA Hike की सौगात, चंडीगढ़ में होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक

हरियाणा सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक 3 नवंबर, मंगलवार को चंडीगढ़ के हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित होगी। मंत्री परिषद की यह बैठक सुबह 11:00 बजे शुरू होगी। हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में प्रदेश सरकार की सभी कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और प्रशासनिक मंडल के उच्च अधिकारी इस बैठक में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार इस बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में होने वाली बढ़ोतरी के साथ अन्य कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

DA Hike Haryana
DA Hike Haryana

DA Hike Haryana: हरियाणा प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार 3 नवंबर को खत्म हो सकता है। गौरतलब है कि केंद्र के साथ प्रदेश के पड़ोसी राज्यों राजस्थान और पंजाब में सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी किए जाने के बाद अब हरियाणा में भी महंगाई भत्ता बढ़ाने (DA Hike Haryana) की मांग तेज हो गई है। केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलने वाले डीए और डीआर में बढ़ोतरी के बाद अब हरियाणा के राज्य कर्मचारियों की 3 नवंबर को होने वाली हरियाणा मंत्री परिषद की बैठक से उम्मीद बढ़ गई है।

3% बढ़ाया जा सकता है हरियाणा के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता

शीर्ष सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा प्रदेश में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% (DA Hike) तक बढ़ाया जा सकता है। अगर सरकार द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी की जाती है, तो यह 60% से बढ़कर 63% हो जाएगा। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद अब हरियाणा सरकार भी डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है। गौरतलब है कि राजस्थान सरकार द्वारा भी अभी हाल ही में प्रदेश के राज्य कर्मचारी के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की गई थी। अगर हरियाणा में भी सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी करती है तो हरियाणा और राजस्थान दोनों प्रदेशों में डीए बढ़कर एक समान 63% हो जाएगा।

3 नवंबर को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी सरकार की अहम मीटिंग

हरियाणा सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक 3 नवंबर, मंगलवार को चंडीगढ़ के हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित होगी। मंत्री परिषद की यह बैठक सुबह 11:00 बजे शुरू होगी। हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में प्रदेश सरकार की सभी कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और प्रशासनिक मंडल के उच्च अधिकारी इस बैठक में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार इस बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में होने वाली बढ़ोतरी के साथ अन्य कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। ऐसे में अब प्रदेश के कर्मचारियों की निगाहें 3 नवंबर को चंडीगढ़ में होने वाली सरकार की मंत्रिपरिषद बैठक पर टिक गई है। इस बैठक को लेकर मुख्य मंत्री, राज्यपाल, सभी कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और सचिवों को नोटिस जारी कर दिया गया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

दीपावली से पहले श्रीगंगानगर में नकली घी का बड़ा भंडाफोड़, 1.60 करोड़ का माल जब्त