Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा, दिल्ली और यूपी के यात्रियों का सफर आसान बनाएगी हरियाणा रोडवेज, देख शेड्यूल

हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा शुरू की गई सुपरफास्ट रोडवेज बस अंबाला जिले के अंबाला कैंट बस स्टैंड से चलकर पानीपत होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद यह बस दिल्ली से चलकर केएमपी, बरेली, शाहजहांपुर और सीतापुर होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। हरियाणा रोडवेज की है बस उत्तर प्रदेश राज्य के कई जिलों की राजधानी लखनऊ से बस कनेक्टिविटी मजबूत करेगी। हरियाणा राज्य परिवहन की यह बस देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करेगी।

Haryana Roadways
Haryana Roadways

Haryana Roadways: हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा प्रदेश के अंबाला जिले से उत्तर प्रदेश राज्य के लखनऊ तक हरियाणा रोडवेज सुपरफास्ट बस सेवा शुरू की गई है। यह सुपरफास्ट रोडवेज बस हरियाणा के साथ दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य के बस यात्रियों का सफर आसान बनाया। इस बस के शुरू होने से दिल्ली से लखनऊ के लिए बस यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। इसके अलावा हरियाणा के अंबाला और पानीपत जिले के बस यात्रियों का राजधानी दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश राज्य के बरेली और लखनऊ शहर का सफर आसान हो जाएगा।

इस प्रकार रहेगा रूट

हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा शुरू की गई सुपरफास्ट रोडवेज बस अंबाला जिले के अंबाला कैंट बस स्टैंड से चलकर पानीपत होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद यह बस दिल्ली से चलकर केएमपी, बरेली, शाहजहांपुर और सीतापुर होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। हरियाणा रोडवेज की है बस उत्तर प्रदेश राज्य के कई जिलों की राजधानी लखनऊ से बस कनेक्टिविटी मजबूत करेगी। हरियाणा राज्य परिवहन की यह बस देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करेगी।

इस प्रकार रहेगा रूट

हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा शुरू की गई अंबाला और लखनऊ के बीच सुपरफास्ट रोडवेज बस अंबाला कैंट से लखनऊ के लिए दोपहर 2:00 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह बस पानीपत से शाम 4:20 बजे और दिल्ली आनंद विहार से शाम 6:40 बजे चलकर लखनऊ अगले दिन सुबह 6:00 बजे चलेगी। वापसी में यह बस लखनऊ से सुबह 9:20 बजे अंबाला के लिए रवाना होगी। इसके बाद शाहजहांपुर से दोपहर 12:20 बजे, बरेली से दोपहर 2:00 बजे और दिल्ली से रात 9:30 बजे चलकर लगभग रात 2:00 बजे के आसपास अंबाला पहुंचेगी। इस बस के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप हरियाणा रोडवेज विभाग के ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं। हरियाणा रोडवेज की ऑफिशल वेबसाइट https://hartrans.gov.in/bus-time-table-depot-wise/ पर भी रूट्स, किराए और शेड्यूल के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बपुई-जटलाव-मित्रपुरा मार्ग पर दिन-रात दौड़ रहे बजरी से भरे वाहन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर सवाल