Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

चरखी दादरी के 20 रूट्स पर आज रोडवेज यात्री हुए परेशान, दादरी डिपो की 34 बसें भेजी गई रोहतक

HARYANA ROADWAYS
HARYANA ROADWAYS

Haryana Roadways: हरियाणा प्रदेश के रोहतक जिले में आज रविवार को हुई ‘अराजकता हटाओ-लोकतंत्र बचाओ' रैली का असर बस यात्रियों पर भी देखने को मिला। सरकार की इस रैली में लोगों के शामिल होने हेतु चरखी दादरी डिपो की 34 रोडवेज बसें रोहतक भेजी गई। जिस वजह से जिले के कई रूट प्रभावित हुए। बता दें भाजपा की रोहतक में आज रविवार को हुई ‘अराजकता हटाओ-लोकतंत्र बचाओ' रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी शामिल हुए हैं। इस रैली में लोगों के शामिल होने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से हरियाणा रोडवेज की बसें भेजी गई है।

चरखी दादरी में 20 रूट हुए प्रभावित

चरखी दादरी जिले से आज रविवार को रोहतक भेजी गई हरियाणा रोडवेज की 34 बसों के कारण जिले के 20 रूट प्रभावित हुए हैं। गौरतलब है कि चरखी दादरी जिले में पहले से ही हरियाणा रोडवेज की बसों की कमी है, वहीं आज दादरी डिपो की 34 बस रोहतक जाने के कारण आज लगभग 20 रूट पर हरियाणा रोडवेज बस सेवा नहीं मिलने के कारण यात्री दिनभर परेशान रहे। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भी भिवानी में हुए खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के लिए भी दादरी डिपो की 28 रोडवेज बस पैसे जाने के बाद यात्रियों को परेशानी हुई थी। वहीं चरखी दादरी रोडवेज डिपो प्रबंधन ने यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए डिपो में मौजूद बेसन के अतिरिक्त फेरे लगाने की बात कही है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

दीपावली से पहले श्रीगंगानगर में नकली घी का बड़ा भंडाफोड़, 1.60 करोड़ का माल जब्त