Haryana Roadways Plan : दिवाली पर रोडवेज विभाग की तरफ से यात्रियों की सुविधाओं के लिए मेगा प्लान तैयार किया है। रोडवेज द्वारा दिवाली पर्व पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में रोडवेज विभाग ने ग्रामीण रुटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे और दिवाली पर चालक व परिचालक की छुट्टियों को रद कर दिया है, ताकि रोडवेज की सभी बसों को सामान्य रूप से चलाया जा सके।
त्योहार पर ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए लोकल रूटों पर पांच से आठ अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसराना, बापौली, मतलौडा, समालखा और सनौली सहित अन्य रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इससे ग्रामीणों को बाजारों तक पहुंचने और खरीदारी के बाद घर लौटने में आसानी होगी। पानीपत
रोडवेज डिपो के राकेश शर्मा ने बताया कि दीपावली के आसपास बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ शहर पहुंचते हैं। ऐसे में बसों में भीड़ बढ़ने और बसों का इंतजार करने की समस्या रहती है। इसे देखते हुए अधिकारियों ने लोकल रूटों पर यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों के पेरे बढ़ाने की योजना बनाई है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त वसें भी रूटों पर उत्तारी जाएंगी, जिससे यात्रियों को लंबे समय तक बसों का इंतजार न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि डिपो में अभी 134 रोडवेज बसें हैं, जिनमें से 126 वसें सड़कों पर चल रही हैं। इसके अलावा शहर में संचालित 45 ई-बसों के भी फेरे बढ़ाए जाएंगे। इससे शहर के भीतर और आसपास के क्षेत्रों में यात्रियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
चालक और परिचालकों की छुट्टियां रद की
रोडवेज विभाग ने त्योहार के दौरान बसों का संचालन सुचारु रखने के लिए चालक और परिचालकों के अवकाश भी रद कर दिए हैं। कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे यात्रियों की बढ़ती संख्या के बावजूद बस सेवाएं प्रभावित न हो। अधिकारियों का प्रयास है कि दीपावली पर खरीदारी के लिए शहर आने वाले ग्रामीणों और स्थानीय यात्रियों को समय पर बसे मिलें
पानीपत रोडवेज महाप्रबंधक विक्रम कंबोज ने बताया कि त्योहार को लेकर रोडवेज डिपो के फेरे बढ़ाए गए है। जिससे गांवो से आने वाले लोगों को दिक्कत नहीं हो। वही त्योहार पर चालक-परिचालको की छुट्टी भी रद रहेगी।


