भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने निजी कंपनियों को टक्कर देने के लिए नया आफर दिया है। अब भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के रिचार्ज करने के साथ ही मोबाइल उपभोक्ता को दुर्घटना बीमा व साइबर फ्राउ कवर मिलने वाला है। इसके लिए बीएसएनएल की तरफ से शुरू कर दी है। कंपनी के दो प्रीपेड प्लान में एक लाख रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और 10 हजार रुपये तक का साइबर फ्राड बीमा शामिल है। रिचार्ज के 24 घंटे बाद बीमा सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं शुरू हो जाती हैं।
बीएसएनएल के अधिकारियों ने बताया कि 202 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर (एसटीवी) की वैधता 28 दिन है। इसमें 300 मिनट वायस कालिंग, कुल पांच जीबी इंटरनेट डेटा और 100 एसएमएस मिलते हैं। दुर्घटना में मृत्यु होने पर एक लाख रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा दिया जाएगा। साइबर फ्राड से खाते से रुपये चोरी होने पर 10 हजार रुपये तक की सुरक्षा मिलेगी। 2449 रुपये का वार्षिक प्लान बार-बार रिचार्ज से बचने वाले ग्राहकों के लिए है। इसमें 365 दिन की वैधता, अनलिमिटेड वायस कालिंग, रोज दो जीबी हाईस्पीड डेटा और 100 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान में भी दुर्घटना और साइबर फ्राड बीमा का लाभ शामिल है।
इंश्योरेंस कंपनी से साझेदारी
बीएसएनएल ने बीमा सुविधा के लिए द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड से साझेदारी की है। साइबर फ्राड बीमा का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता का बीएसएनएल मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है। फिशिंग और ईमेल स्यूफिंग जैसी आनलाइन धोखाधड़ी से रुपये चोरी होने पर निर्धारित शर्तों के अनुसार 10 हजार रुपये तक का कवर मिलेगा।
पानीपत के बीएसएनएल सहायक महाप्रबंधक रमेश कुमार ने बताया कि बीएसएनएल ने ग्राहकों के लिए दोनों प्लान उपलब्ध कराए हैं और ये उन्हें पसंद आ रहे हैं। अब ग्राहकों को हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा भी मिल रही है।


