Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Nidhi Razdan: जानिए कौन है निधि राजदान ? उमर अब्दुल्ला के साथ शादी के बाद बनी चर्चा का विषय

हर किसी के मन में यह उत्सुकता बनी हुई है कि आखिरकार उमर अब्दुल्ला से शादी करने वाली निधि राजदान हैं कौन ? चलिए आपको बताते हैं निधि राजदान के बारे में पूरी जानकारी।

NIDHI RAZDAN
NIDHI RAZDAN

Nidhi Razdan-Umar Abdulla: निधि राजदान पिछले 24 घंटों से देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। उमर अब्दुल्ला के साथ शादी के बाद निधि पिछले 24 घंटों से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। हर किसी के मन में यह उत्सुकता बनी हुई है कि आखिरकार उमर अब्दुल्ला से शादी करने वाली निधि राजदान हैं कौन ? चलिए आपको बताते हैं निधि राजदान के बारे में पूरी जानकारी।

निधि का जन्म कश्मीर के बड़गाम में 1977 में हुआ था। निधि की परवरिश एक जर्नलिस्ट घराने में हुई है। निधि बचपन से ही पत्रकारिता के माहौल में पली-बढ़ी है। निधि के पिता महाराज कृष्ण राजदार प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया (PTI) के मुख्य संपादक हैं। निधी स्वयं भी एक पत्रकार है, उन्में पत्रकारिता का जज्बा अपने पिता को ही देखकर पैदा हुआ था।

राजधानी दिल्ली में रहकर की पढ़ाई पूरी

निधि राजदान का जन्म तो कश्मीर के बडगाम में हुआ था लेकिन, उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई राजधानी दिल्ली में रहकर पूर्ण की। उन्होंने नई दिल्ली के एपीजे स्कूल से स्कूली पढ़ाई पूर्ण करने के बाद श्रीराम महिला कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की। इसके बाद निधि ने IIMC दिल्ली में रेडियो और टीवी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया। वर्तमान में निधि राजदान एनडीटीवी के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। निधि देश के प्रख्यात न्यूज़ चैनल एनडीटीवी के शो लेफ्ट, राईट और सेंटर की प्राथमिक एंकर के रूप में जुड़ी हुई है। 49 वर्षीय निधी ग्राउंड रिपोर्टिंग भी कर चुकी है।

उमर अब्दुल्ला से पहले भी हो चुकी है निधि राजदान की एक और शादी

निधि राजदान, उमर अब्दुल्ला से शादी (Nidhi Razdan-Umra Abdulla marriage) कर पिछले 24 घंटे से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आपको बता दें कि ने 21 वर्ष पहले पहले 2005 में पहली शादी की थी। 2005 में इन्होंने नीलेश मिश्रा से शादी की थी। हालांकि, निधि और निलेश मिश्रा कि यह शादी केवल 2 वर्ष (2005 से 2007 तक) ही चली। इसके बाद दोनों में तलाक हो गया। 2007 से 2026 तक तकरीबन 20 साल सिंगल रहने के बाद अब निधि राजदान जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ शादी कर नए जीवन की शुरुआत करने जा रही हैं।

उमर अब्दुल्ला का भी हो चुका है अपनी पत्नी से तलाक

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का भी अपनी पत्नी से 7 महीने पहले तलाक हो चुका है। ऐसे में निधि राजदान और उमर अब्दुल्ला हा दोनों की ही यह दूसरी शादी होगी। 31 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की आयु 56 वर्ष और निधि राजदान की आयु 49 वर्ष हो चुकी है। बता दें कि शनिवार को दोनों की ओर से सोशल मीडिया पर शादी की जानकारी देने के बाद पूरे देश में चर्चा का दौर जारी हो गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

पंचायत चुनाव 2026: धौलपुर पुलिस की सख्ती, 34 स्थानों पर 1861 वाहनों की जांच