Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दिल्ली- जयपुर हाईवे पर आज सफर करने में हो सकती है परेशानी, आज तीन बार रोका जाएगा ट्रैफिक

आज दिल्ली जयपुर हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आज रविवार के दिन आपको दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सफर करना है तो यह खबर जरूर पढ़ लें। क्योंकि हाईवे पर तीन बार ट्रैफिक रोका जाएगा।

DELHI JAIPUR HIGHWAY UPDATE
DELHI JAIPUR HIGHWAY UPDATE

Delhi-Jaipur Highway: आज दिल्ली जयपुर हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आज रविवार के दिन आपको दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सफर करना है तो यह खबर जरूर पढ़ लें। क्योंकि हाईवे पर तीन बार ट्रैफिक रोका जाएगा। गुरुग्राम के गांव खांडसा के पास तीन बार 15-20 मिनट के लिए ट्रैफिक रोका जाएगा। इससे करीब 1 घंटे तक यातायात बाधित होगा।

इसको लेकर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस द्वारा भी एडवाइजरी जारी की गई है। क्योंकि यहां बिजली लाइन के टूटे हुए कंडक्टर को मजबूत जाएगा। दरअसल खांडसा गांव के पास बिजली की 66 केवी एससी हरसरू-सेक्टर-35-बादशाहपुर ट्रांसमिशन लाइन हाईवे को क्रास करती है। 18 जुलाई को इस लाइन का कंडक्टर टूट गया था। हालांकि इसको जोड़ तो दिया गया, लेकिन अब इसको मजबूत किया जाना है।

वाहनों के लिए क्या रहेगा प्लान

यहां पर चलने वाले बिजली मरम्मत के काम के दौरान वाहनों को या तो रोका जा सकता है, या फिर डायवर्ट किया जा सकता है। क्योंकि बजली लाइन की मरम्मत का कार्य सुरक्षित तरीके से किया जाना है। ऐसे में व्यवस्था की गई है करीब 15से 20 मिनट के लिए वाहनों को तीन बार रोका जाएगा।

क्या करें वाहन चालक

इसको लेकर पुलिस द्वारा दी गई एडवाइजरी में कहा गया है कि वाहन चालक दोपहर के समय या तो अतिरिक्त समय लेकर चलें, या इस रूट का विकल्प ले लें। क्योंकि खांडसा कट के होने वाले ट्रैफिक ब्लाक में फंस सकते हैं। हालांकि आसान रास्ते के लिए सर्विस लेन या एसपीआर रोड का रास्ता लिया जा सकता है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

पंचायत चुनाव 2026: धौलपुर पुलिस की सख्ती, 34 स्थानों पर 1861 वाहनों की जांच