Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो रेल कॉरिडोर सफर बनाएग आसान, 2031 में शुरू हो जाएंगी सेवाएं

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली -पानीपत और करनाल नमो भारत रेल कॉरिडोर का काम तेज किया जा रहा है। यह कॉरिडोर 136.30 किलोमीटर लंबा है। इस कॉरिडोर पर 2031 तक सेवाएं शुरू करने के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है। यह कॉरिडोर शुरू होने से दिल्ली से करनाल पहुंचने में करीब डेढ घंटे का समय लगेगा। साथ ही इस मार्ग पर नमो रेल प्रतिदिन 242 फेरे लगा सकती है।

New Rail Corridor
New Rail Corridor

New Rail Corridor: दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो रेल कॉरिडोर को शुरू करने को लेकर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि यह कॉरिडोर 2031 तक बनकर तैयार हो जाएगा। देश भर में बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार तेजी से काम कर रही है। इसके तहत नमो रेल कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं। इस परियोजना के तहत हरियाणा में दिल्ली से पानीपत के रास्ते करनाल तक नमो रेल की योजना पर काम चल रहा है। इसको लेकर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बड़ी अपडेट दी है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि शहरों को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में मंत्रालय द्वारा व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्रालय की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2025-26 में 908.36 करोड़ रुपये के लाभांश की घोषणा हुई है।

आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो यह अब तक का सबसे बड़ा लाभांश होगा। मनोहर लाल इसका चैक आवास एवं नगर विकास निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ द्वारा सौंपा गया। उन्होंने कहा कि शहरों में यातायात को सरल बनाने के साथ प्रदूषण घटाने को लेकर भी काम किया जा रहा है। इसके अलावा कचरे का बेहतर प्रबंधन करने और नई परिवहन सुविधाएं विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली -पानीपत और करनाल नमो भारत रेल कॉरिडोर का काम तेज किया जा रहा है। यह कॉरिडोर 136.30 किलोमीटर लंबा है। इस कॉरिडोर पर 2031 तक सेवाएं शुरू करने के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है। यह कॉरिडोर शुरू होने से दिल्ली से करनाल पहुंचने में करीब डेढ घंटे का समय लगेगा। साथ ही इस मार्ग पर नमो रेल प्रतिदिन 242 फेरे लगा सकती है। इस कॉरिडोर के शुरू होने से हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के रेल यात्रियों का सफर सुविधाजनक और आसान हो जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

पंचायत चुनाव 2026: धौलपुर पुलिस की सख्ती, 34 स्थानों पर 1861 वाहनों की जांच