हरियाणा के साथ केंद्र सरकार का एनसीआर में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने पर फोकस किया जा रहा है। हरियाणा में नया इंडस्ट्री कॉरिडोर बढ़ने के कारण ट्रैफिक का लोड लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में भविष्य को देखते हुए नए हाईवे के साथ एलिवेटेड कॉरिडोर की मंजूरी मिल रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट के माध्यम से हरियाणा को नए सिक्स लेन एलिवेटेड कॉरिडोर की मंजूरी दी है।
यह एलिवेटेड कारिडोर दो नेशनल हाईवे को जोड़ने का काम करेगा और इससे शहर में ट्रैफिक का लोड घट जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुग्राम-नूंह के बीच कनेक्टिविटी के लिए 2.75 किलोमीटर लंबे छह लेन के एलिवेटेड कॉरिडोर की मंजूरी दे दी है।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इन परियोजना के लिए 340.78 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस परियोजना के बाद सोहना शहर में लगने वाले जाम से राहत मिल जाएगी और गुरुग्राम व नूंह की तरफ जाने वाला ट्रैफिक शहर में इंट्री की बजाए बाहर से निकल जाएगा।
दो नेशनल हाईवे को जोड़ने का करेगा काम
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुग्राम व नूंह के साथ सोहना को बड़ी परियोजना दी है। सोहना को इस परियोजना से बड़ी राहत मिलने वाली है और यह दो नेशनल हाईवे को जोड़ने का काम करेगा। नूंह जिले के सोहना चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग-919 (एनएच-919) और एनएच-248ए के चौराहे को जोड़ने के लिए एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसके बनने से गुरुग्राम से नूंह जाने वाले वाहन चालकों को सोहना के अंदर प्रवेश नहीं करना पड़ेगा और इस एलिवेटेड कॉरिडोर से निकल जाएंगे।
बिना रुकावट के साथ सुपरफास्ट होगा सफर
गुरुग्राम व नूंह के ट्रैफिक को ऊपर से निकलने के बाद सोहना शहर को बड़ी राहत मिलने वाली है। इसके बाद गुरुग्राम व नूंह जाने वाला ट्रैफिक बिना किसी बाधा के सुपरफास्ट चलेगा। इस कॉरिडोर से लंबी दूरी के वाहनों को स्थानीय यातायात और क्रॉस ट्रैफिक से अलग रखा जा सके। इससे वाहन बिना सिग्नल पर रुके लगातार गुजर सकेंगे और जाम की समस्या में कमी आने की उम्मीद है।


