Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

New Airport : राजस्थान के इस शहर में बनेगा 1507 करोड़ रुपए से नया एयरपोर्ट, 20 हजार वर्ग मीटर टर्मिनल बनेगा

New Airport : राजस्थान के इस शहर में बनेगा 1507 करोड़ रुपए से नया एयरपोर्ट, 20 हजार वर्ग मीटर  टर्मिनल बनेगा

राजस्थान के नए जिलों में हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए सरकार नया एयरपोर्ट बनाने का काम तेज कर दिया है। इस नए एयरपोर्ट से राजस्थान के राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र को हवाई सफर का मौका मिलोगा। 1507 करोड़ से कोटा-बूंदी के शंभूपुरा में बन रहे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का काम तेजी से चल रहा है और इसकी चारदीवारी का काम अंतिम चरण में है। इस प्रोजेक्ट को पूरा होने के बाद कोटा, बूंदी के अलावा पास के जिलों को नए हवाई सफर का फायदा मिलेगा। केंद्र सरकार द्वारा इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का समय अक्टूबर 2027 दिया गया है। ऐसे में अगले एक साल में इस क्षेत्र के लोगों को हवाई सुविधा मिलने की पूरी संभावना है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा शंभूपुरा एयरपोर्ट

कोटा बूंदी के पास में शंभूपुरा में बन रहे एयरपोर्ट का नक्शा आधुनिक सुविधाओं लैस करने के लिए बनाया गया है, ताकि भविष्य में इस एयरपोर्ट को बेहतर विस्तार किया जा सके। एयरपोर्ट के डिजाइन के अनुसार 3200 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे बनाया जाएगा। इसमें रनवे को दिन व रात की फ्लाइट की सुविधा के अनुसार डिजाइन किया जाएगा, ताकि यहां से घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ान की सुविधा मिल सके।

सबसे खास बात है कि इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए 20 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में आधुनिक टर्मिनल भवन बनाया जाएगा। जहां पर यात्रियों को आगमन, प्रस्थान व वेटिंग के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। चारदीवारी का काम पूरा होने के बाद परियोजना के अगले चरणों में रनवे, टर्मिनल भवन और एयरपोर्ट से जुड़ी अन्य आधारभूत सुविधाओं का निर्माण अहम रहेगा।

शंभूपुरा एयरपोर्ट 440 हेक्टेयर जमीन पर बन रहा

राजस्थान में बन रहा शंभूपुरा एयरपोर्ट का क्षेत्र पहले ही ज्यादा एरिया में बनाया गया है, ताकि भविष्य में इसके विस्तार में परेशानी नहीं आए। कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास 7 मार्च 2026 को किया गया था। इसके लिए करीब 440 हेक्टेयर यानी लगभग 1088 एकड़ भूमि पर बन रहा है। इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार द्वारा 1507 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया गया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

पंचायत चुनाव 2026: धौलपुर पुलिस की सख्ती, 34 स्थानों पर 1861 वाहनों की जांच