Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

डबवाली से गुरुग्राम के बीच शुरू हुई हरियाणा रोडवेज की नई बस सर्विस, देखें शेड्यूल

हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा सिरसा जिले के डबवाली शहर से गुरुग्राम के बीच नई बस सेवा शुरू की गई है। इस बस के शुरू होने से डबवाली के साथ सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और हांसी जिले के बस यात्रियों का गुरुग्राम का सफर भी आसान हो जाएगा।

ROADWAYS BUS SCHEDULE
ROADWAYS BUS SCHEDULE

Haryana Roadways: हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा सिरसा जिले के डबवाली शहर से गुरुग्राम के बीच नई बस सेवा शुरू की गई है। इस सुपरफास्ट बस के शुरू होने से डबवाली और ओढ़ा सहित डबवाली के आसपास लगता पंजाब के क्षेत्र के बस यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। यह बस डबवाली से गुरुग्राम के बीच बस यात्रियों का सफर आसान बनाएगी। गौरतलब है कि पहले यह बस सिरसा से गुरुग्राम के बीच सफर करती थी, अब हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा सिरसा डिपो की इस बस का रूट बढ़कर डबवाली तक कर दिया गया है। सिरसा डिपो की यह बस डबवाली बस स्टैंड से चलकर ओढ़ां होते हुए सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हाँसी, महम, कॉलेज मोड(कलानौर) और बेरी होते हुए गुरुग्राम तक का सफर तय करेगी।

डबवाली से गुरुग्राम के बीच इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

हरियाणा राज्य परिवहन के सिरसा डिपो की रोडवेज बस डबवाली शहर से गुड़गांव के लिए सुबह 04:40 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह बस सिरसा से सुबह 06:00 बजे, फतेहाबाद से सुबह 07:00 बजे, हिसार से सुबह 07:45 और हांसी से सुबह 08:30 बजे चलकर गुरूग्राम दोपहर 12:00 बजे तक पहुंचेगी। इस बस के शुरू होने से डबवाली के साथ सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और हांसी जिले के बस यात्रियों का गुरुग्राम का सफर भी आसान हो जाएगा।

वापसी में इस प्रकार रहेगा समय

हरियाणा राज्य परिवहन के डबवाली और गुरुग्राम के बीच शुरू हुई नहीं बस सेवा के तहत हरियाणा रोडवेज की सुपरफास्ट बस गुरुग्राम से डबवाली के लिए दोपहर 12:30 बजे चलेगी। इसके बाद यह बस झज्जर से दोपहर 02:00 बजे, बेरी से दोपहर 02:25 बजे, महम से दोपहर 03:30 बजे, हांसी से शाम 04:20 बजे, हिसार से शाम 05:00 बजे, फतेहाबाद से शाम 05:45 और सिरसा से शाम 06:45 बजे चलकर रात 08:00 बजे तक डबवाली पहुंचेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan News : राजस्थान में आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे प्ले स्कूल, मुख्य सचिव ने दिए बेहतर संचालन के निर्देश