Bihar Special Bus : छठ पूजा पर घर जाने के लिए ट्रेनों में टिकट नहीं मिल पा रहा था तो अब चिंता की बात नहीं है। अब सड़क माध्यम से एसी बस सीधे बिहार तक पहुंचाएंगे। इन बसों में किराये की भी चिंता नहीं है, क्योंकि इन बसों में 30 प्रतिशत किराया में भी छूट दी गई है। ऐसे में ट्रेन की टिकट के सम्मान ही बना दे।
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने पंजाब, हरियााण, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड सहित विभिन्न राज्यों के प्रमुख शहरों से बस चलाने का फैसला लिया है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा 200 से अधिक बसें इन राज्यों से चलाई जाएगी। इन बसों में किराये पर सरकार की ओर से 30 प्रतिशत सब्सिडी भी दी जाएगी। यह घोषणा बिहार के परिवहन मंत्री की तरफ से की गई है।
8 से 20 नवंबर तक चलेगी स्पेशल बस
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की इन बसों का संचालन 8 नवंबर से शुरू हो जाएगा और 20 नवंबर तक बस की यह स्पेशल सेवाएं जारी रहेगी। यह स्पेशल बस हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड सहित विभिन्न राज्यों के प्रमुख नगरों के लिए बसों का परिचालन किया जाएगा। इसके लिए 01 नवंबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। टिकट की बुकिंग बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की वेबसाइट के माध्यम से की जा सकेगी।
बसों में कई आधुनिक सुविधाएं
मंत्री ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बसों में कई आधुनिक सुविधाएं और निगरानी उपकरण लगाए गए हैं। बसों की गतिविधियों पर भी परिवहन विभाग की ओर से नजर रखी जाएगी। यह बस बिहार के विभिन्न जिलों के लिए चलाई जाएगी। ऐसे में अपने नजदीकी जिले के लिए इन राज्यों से बसों में बैठकर सीधे वहां पहुंच जाएंगे और उनको बार-बार बस बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और यह बस बिना स्टापिज के चलेंगे।


