Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा कैबिनेट की 3 नवंबर को बैठक, 25 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर लगेगी मुहर

हरियाणा कैबिनेट की 3 नवंबर को बैठक, 25 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर लगेगी मुहर

Haryana Cabinet : हरियाणा सरकार की कैबिनेट की अहम बैठक तीन नवंबर को होगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में सभी मंत्री व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। हरियाणा कैबिनेट की बैठक को लेकर अधिकारिक पत्र जारी हो चुका है, लेकिन इस बैठक का क्या एजेंड रहने वाले हैं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इस बैठक में निवेश से जुड़ा हुआ प्रस्ताव आ सकता है। सीएम नायब सैनी हाल ही में गुजरात दौरे से आए है और वहां पर गुजरात के निवेशकों के साथ बैठक करके 25 हजार करोड़ रुपए का निवेश का एमओयू साइन किया है। इन एमओयू में एग्रीकल्चर और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर के 1400 करोड़ और सेमीकंडक्टर क्षेत्र के 2900 करोड़ रुपए के प्रस्ताव किए गए है। इसमें इन एमयूओ को कैबिनेट की बैठक में फाइनल मुहर लग सकती है और गुजरात के निवेशकों के यहां पर निवेश करने के लिए नए रास्ते खोल जाएंगे।

अमित शाह के दौरे से पहले कैबिनेट की बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 नवंबर को हरियाणा के दौरे पर आ रहे है। ऐसे में कैबिनेट बैठक को उनके दौरे के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। हालांकि, बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा होगी, इसकी आधिकारिक जानकारी एजेंडा जारी होने के बाद ही मिलेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

पीएम मोदी ने नए बुलेट ट्रेन नेटवर्क को दी मंजूरी, यूपी समेत 8 बड़े शहर हाईस्पीड रेल से जुड़ेंगे