New bullet train corridors : केंद्र की मोदी सरकार द्वारा नए बुलेट ट्रेन नेटवर्क को मंजूरी दी है। सरकार ने बुलेट ट्रेन नेटवर्क के नॉर्दर्न कॉरिडोर पर सहमति जता दी है। केंद्र सरकार का जहां नए रेल लाइन बिछाकर रेल नेवटर्क को मजबूत किया जा रहा है, वहीं अब हाईस्पीड रेल नेटवर्क को खड़ा किया जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वे कहा कि उत्तर प्रदेश नया बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट मिलने वाला है।
बुलेट ट्रेन नेटवर्क पूरा होने के बाद यूपी सहित देश के आठ बड़े शहरों का सफर कई घंटों की बजाए मिनटों में सिमट जाएगा और हवाई सफर जैसी रफ्तार से ट्रेन के माध्यम से सफर कर सकेंगे। केंद्र सरकार द्वारा मंजूर किए गए नॉर्दर्न कॉरिडोर देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होकर हरियाणा के जिलों से होते हुए आगरा, कानपुर, लखनऊ और अयोध्या को सीधा कनेक्टिविटी देगा।
इसके बाद वाराणसी, पटना, सिलीगुणी होते हुए गुवाहाटी तक जुड़ जाएगा। नॉर्दर्न कॉरिडोर का बुलेट ट्रेन नेटवर्क तैयार होने के बाद देश के प्रमुख शहर आगरा का सफर एक घंटे से कम हो जाएगा, वहीं दिल्ली से कानपुर का सफर 1 घंटे 45 मिनट में पूरा हो जाएगा। नॉर्दर्न कॉरिडोर के माध्यम से देश के प्रमुख शहर दो घंटे से कम का सफर हो जाएगा।
दिल्ली-वाराणसी को मिलेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी
वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा क्षेत्र होने के चलते इसको देश की राजधानी दिल्ली से हाई स्पीड कनेक्टिविटी से जोड़ा जा रहा है। नॉर्दर्न कॉरिडोर बनने के बाद वाराणसी व कानपुर में एक ही दिन में घूमकर वापस दिल्ली आ सकेंगे। दिल्ली से लखनऊ की यात्रा 2 घंटे 12 मिनट में हो जाएगी। इस तरह दिल्ली से वाराणसी तक बनने वाले बुलेट ट्रेन हाईस्पीड कॉरिडोर के बाद यूपी की राजधानी का देश की राजधानी तक का सफर कुछ ही घंटों का रह जाएगा। इसी तरह वाराणसी से लखनऊ तक यात्रा 1 घंटे 21 मिनट में पूरी हो जाएगी।
देश का पहला बुलेट ट्रेन कॉरिडोर 15 अगस्त से पहले होगा शुरू
देश का पहला बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर काम तेजी से चल रहा है। यह बुलेट ट्रेन कॉरिडोर मुंबई से अहमदाबाद तक हो रहा है। इसका अधिकतर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सूरत से विलिमोरा तक पहले चरण का उद्घाटन अगले साल 15 अगस्त तक होने की संभावना जताई जा रही है। इस रुट पर साबरमती, अहमदाबाद, बांद्रा-कुर्ला और विरार जैसे बुलेट ट्रेन स्टेशन समेत कुल 12 स्टेशन इस रूट पर बन रहे हैं।


