जीएम हिसार की कार्यशैली और वित्तीय भत्तों का भुगतान नहीं होने से नाराज रोडवेज कर्मचारियों ने चक्का जाम कर दिया। रोडवेज कर्मचारियों ने सुबह 4 बजे ही रोडवेज बसों के पहिए को रोक दिया और एक के बाद एक 130 बसों का चक्का जाम हो गया। इससे दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, बीकानेर, अजमेर, आगरा और खाटूश्याम जैसे लंबे रूटों के अलावा आदमपुर, उकलाना, बाधड़ा व चौधरीवास जाने वाले लोकल रूटों की बस सेवाएं पूरी तरह बंद हो गईं।
शनिवार को हरियाणा के हिसार डिपो का चक्का जाम है और यह चक्का जाम डिपो स्तर की मांगों को लेकर है, लेकिन अब पूरे प्रदेश के रोडवेज कर्मचारियों ने चक्का जाम का ऐलान कर दिया है। हरियाणा रोडवेज का 4 व 5 नवंबर को प्रदेशभर में चक्का जाम होने वाला है। यह चक्का जाम रोडवेज विभाग में निजीकरण यानी प्राइवेट बसों को लाइसेंस देने के विरोध में होगा। शनिवार को हिसार डिपो का चक्का जाम का ट्रायल कर्मचारियों का पूरा हो गया। ऐसे में अब प्रदेश स्तर पर कर्मचारियों को चक्का जाम करने में आसानी होगी।
रोडवेज यूनियन के प्रधान संदीप जैनवास ने बताया कि शनिवार से अनिश्चितकालीन इसके साथ ही चक्का जाम भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। किया जाएगा। इस मामले को लेकर एसडीएम ज्योति मित्तल शाम को रोडवेज यूनियन से बात करने के लिए पहुंची थी लेकिन इस दौरान भी वार्ता विफल रही।


