Haryana News: हरियाणा प्रदेश की एशियन गेम्स की चैंपियन वीडियो के सम्मान में आज भिवानी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश का मान बढ़ाने वाली चैंपियन बेटियों के लिए करोड़ों रुपए की घोषणा हुई। भिवानी में आयोजित सम्मान समारोह मे हिमांशु, कीर्ति व पूजा को तीन-तीन करोड़ रुपये और नीरू ढांडा को साढ़े सात करोड़ रुपये देने की घोषणा हुई। शुक्रवार को हुए राज्य स्तरीय खिलाड़ी सम्मान समारोह में एशियन गेम्स में कबड्डी में देश को गोल्ड दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली पूजा हथवाला पहुंची। हिमांशु ढिल्लों की जगह उनके पिता शमशेर ढिल्लों कीर्ति शर्मा की जगह उनके पिता विजय शर्मा कार्यक्रम में शामिल हुए। नीरू ढांडा किसी वजह से कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाई और न ही उनके परिवार से कोई सदस्य पहुंचा।
कार्यक्रम में एयर राइफल शूटिंग खिलाड़ी हिमांशु ढिल्लों, कबड्डी खिलाड़ी पूजा हथवाला, तीरंदाज खिलाड़ी कीर्ति शर्मा को तीन-तीन करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई। वहीं गोल्डन गर्ल के नाम से प्रसिद्ध हुई संगतपुरा गांव की नीरू ढांडा को साढ़े सात करोड़ रुपये देने की घोषणा हुई।
एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग में नीरू ढांडा ने दो गोल्ड व एक सिल्वर मेडल जीता था। वहीं हिमांशु ढिल्लों ने एशियन गेम्स 10 मीटर एयर राइफल में व्यक्तिगत और टीम इवेंट में एक.एक सिल्वर मेडल जीते। तीरंदाज कीर्ति शर्मा ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
महिला रिकर्व टीम के फाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5.3 से हराकर एशियन गेम्स में इस स्पर्धा का अपना पहला गोल्ड मेडल जीता था। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को 37.34 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। रोमांचक फाइनल में भारतीय खिलाडय़िों ने आखिरी क्षण तक संघर्ष किया और तीन अंकों के अंतर से जीत दर्ज की थी। हथवाला गांव में की पूजा हथवाला ने भारतीय टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।


