Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मुख्यमंत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री की पुत्री के विवाह समारोह में हुए शामिल

मुख्यमंत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री की पुत्री के विवाह समारोह में हुए शामिल

अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अलवर पहुंचे। इससे पूर्व सीएम गहलोत ने सीधे हेलीपैड से कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली के ऑफिस पहुंचे। मंत्री जूली के नेतृत्व में जहां सूत की माला व फूल माला से सीएम का भव्य स्वागत किया गया वहीं कार्यालय में लग रही राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी से मंत्री जूली ने सीएम को अवगत कराया। मंत्री टीकाराम जूली की बेटी चंचल जूली ने सीएम गहलोत का तिलक लगाकर स्वागत सत्कार किया। राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की मंत्री जूली के कार्यालय पर लगी प्रदर्शनी को देखकर सीएम गहलोत गदगद हो गए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के राजस्थान प्रभारी शक्ति सिंह, केबिनेट मंत्री शकुंतला रावत, महेंद्र चौधरी, घुमनतु विकास बोर्ड की अध्यक्ष उर्मिला योगी, मेवात विकास बोर्ड अध्यक्ष जुबेर खान, विधायक संदीप यादव, दीपचंद खेरिया, कांति मीणा, साफिया जुबेर खान ,कांग्रेस अध्यक्ष योगेश मिश्रा, जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमलेश सैनी, प्रधान वीरमति जाटव, दौलतराम जाटव, लंबू बैसला, जफरू खान, सावत्री मीणा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश