Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

स्वच्छ जल स्वच्छ मन का शुभारम्भ 26 को

स्वच्छ जल स्वच्छ मन का शुभारम्भ 26 को


- संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत होगा शुभारम्भ
अलवर। संत निरंकारी मिशन द्वारा आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर सत्गुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता के पावन सान्निध्य में 26 फरवरी रविवार को अमृत परियोजना के अंतर्गत 'स्वच्छ जल स्वच्छ मनÓ का शुभारम्भ किया जायेगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण तथा इसके बचाव हेतु अपनायी जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाना एवं उन्हें क्रियान्वित रूप देना है। इस परियोजना का मुख्य बिन्दू जल निकायों की स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच जागरूकता अभियान के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना है।
इसी परियोजना के अंतर्गत आने वाली 26 फ रवरी को अलवर जिले के हसन खान मेवात नगर स्थित सामुदायिक भवन के आस पास के नालो की सफाई की जाएगी। यह कार्यक्रम प्रात: 7 बजे से अपराह्न 12 बजे तक सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के आदेशा एवं अलवर जिला संयोजक सोमनाथ निरंकारी के मार्गदर्शन व सेवादल संचालक शिलिराम की देख रेख में संपन्न होगा। जिसमें अलवर शहर के निरंकारी सेवादल के भाई बहन व संगत के श्रद्धालु भक्तजन हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अलवर शहर विधायक संजय शर्मा होंगे। वे कार्यक्रम का उद्धघाटन भी करेंगे। संत निरंकारी मिशन के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बाबा हरदेव सिंह जी द्वारा समाज कल्याण हेतु जीवनपर्यन्त अनेक कार्य किये गये, जिसमें स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान का आरम्भ प्रमुख है। उन्हीं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए प्रत्येक वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश