Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मुख्यमंत्री के नाम एडीएम प्रथम को सौंपा ज्ञापन 

मुख्यमंत्री के नाम एडीएम प्रथम को सौंपा ज्ञापन 

अलवर। भाजपा अलवर (दक्षिण) विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पंकज यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री, राजस्थान के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर- प्रथम उत्तम सिंह शेखावत को ज्ञापन सौपा।
विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पंकज यादव ने बताया कि ज्ञापन में अधिवक्ता समाज प्रत्येक आमजन के विरूद्ध हुए अन्याय व अपराध के खिलाफ अपनी जान जोखिम में डालकर जन-जन को न्याय व सुरक्षा, अधिकार दिलाना सुनिश्चित करता है व अपराधियों को उनके सही गन्तव्य स्थान जेल भिजवाकर न्याय व्यवस्था को लागू करवाता है। उस अधिवक्ता के विरूद्ध लगातार आपराधिक घटनाऐ बढ़ रही है। प्रदेश में हर जगह अधिवक्ता इस समय असुरक्षित है व अपराधी लोग अधिवक्ता को आमजन के हित में न्याय दिलवाने से रोकने हेतु लगातार आपराधिक घटना को अंजाम देने में अग्रसर है।
दिनांक 18-02-2023 को मुख्यमंत्री के स्वयं के गृह जिले जोधपुर में अधिवक्ता जुगराज चौहान की सरेआम अपराधियों द्वारा नृशंस हत्या कर न्याय व्यवस्था पर कुठाराघात किया है जिससे अधिवक्ता समाज व आमजन में भारी रोष व्याप्त है।
ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ता समाज व आमजन जुगराज चौहान के अपराधियों के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही की व एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग करता है।
ज्ञापन सौपने वालों में विक्रान्त माथुर, गोविन्द सिद्ध, पारस सैन, दिनेश कुमार, रामपथ, सुभाष स्वामी, रवि कुमार, योगेन्द्र खटाना सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश